कौन हैं यश कटारिया? जिनका 5 साल बड़ी भूमि पेडनेकर से चल रहा चक्कर! Kiss वीडियो ने मचाया है शोर

Updated on 15-02-2023 08:22 PM
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बी-टाउन में अपने नए अफेयर के चलते हैडलाइन्स में हैं। जी हां, मोहतरमा को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स हो रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन में भूमि पेडनेकर का कथित किसिंग वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक्ट्रेस कथिततौर पर एक मिस्ट्रीमैन को लिप किस कर रही थीं। इस वीडियो के लीक होने के बाद हंगामा बरपना तो लाजिमी था। अब इस मिस्ट्रीमैन के बारे में साफ हो गया है कि आखिर वो शख्स कौन था जिसके साथ भूमि पेडनेकर का किसिंग वीडियो वायरल हुआ। जी हां, इनका नाम यश कटारिया बताया जा रहा है। आइए बताते हैं कौन हैं यश कटारिया जिनका नाम भूमि पेडनेकर के साथ जोड़ा जा रहा है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के बॉयफ्रेंड यश कटारिया का है। जो पेशे से बिल्डिर हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि और यश रिलेशनशिप में हैं। हालांकि भूमि और यश की ओर से जरा भी रिएक्ट नहीं किया गया है।

भूमि पेडनेकर का लिपलॉक वीडियो हुआ था वायरल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 12 फरवरी 2023 को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बीटाउन के तमाम सेलेब्स आए। अजय देवगन, काजोल, करीना, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, दिशा पटानी, कृति सेनन से लेकर शनाया कपूर समेत तमाम सितारों ने शिरकत ली। इस दौरान भूमि पेडनेकर भी गोल्डन साड़ी में स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। इस पार्टी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तैरने लगा जिसमें भूमि पेडनेकर और यश का लिपलॉकमूमेंट कैद हो गया।

कौन हैं यश कटारिया

truescoopnews की रिपोर्ट के मुताबिक यश कटारिया (Yash Kataria) 28 साल के हैं जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह इंडिया बेस्ड कारोबारी हैं। वह रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के साथ भी कई बार नजर आए हैं। वहीं यश कटारिया का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है।

एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं भूमि पेडनेकर

बता दें 33 साल की भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Boyfriend) को इंडस्ट्री में उनकी दमदार एक्टिंग के चलते जाना जाता है। भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में दम लगा के हइशा से डेब्यू किया था। उस दौरान उन्होंने रोल के लिए वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में वह 89 किलो की नजर आई थीं। मगर फिल्म के बाद उन्होंने फिर से फिट कर लिया।

भूमि पेडनेकर की अपकिंग फिल्में

आखिरी बार वह गोविंदा नाम मेरा में नजर आई थीं। जहां उन्होंने कियारा आडवाणी और विक्की कौशल के साथ काम किया था। अब वह जल्द ही भीड़, द लेडी किलर और अफवाह से लेकर बेशक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.