सचिन पायलट के करीबी, RSS विरोधी, कौन हैं विनोद जाखड़? जो बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Updated on 21-02-2026 12:20 PM
जयपुर: कांग्रेस की छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की कमान अब युवा नेता विनोद जाखड़ के हाथ में होगी। राजस्थान से आने वाले विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद जाखड़ निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी की जगह लेंगे। कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ की नियुक्ति की आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है। एनएसयूआई के अध्यक्ष बनते ही विनोद जाखड़ को लेकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे। विनोद जाखड़ कौन हैं? कांग्रेस पार्टी ने उन्हें एनएसयूआई का अध्यक्ष क्यों बनाया? आइए जानते हैं इन्हीं सवालों का जवाब


कौन हैं विनोद जाखड़?

विनोद जाखड़ की पहचान राजस्थान में कांग्रेस के युवा नेता के रूप में है। वह छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। यहीं से विनोद जाखड़ स्थानीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं की नजर में आ गए।

RSS की विचारधार विरोधी रहे हैं विनोद जाखड़

विनोद जाखड़ का पहचान राजस्थान की सियासत में आरएसएस की विचारधारा के विरोधी के तौर पर रही है। छात्र जीवन से ही विनोद संघ और बीजेपी के खिलाफ बोलते रहे हैं। यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में भी उन्होंने ABVP के खिलाफ जमकर प्रचार किया था। विनोज जाखड़ को जब भी मौका मिलता वो आरएसएस और बीजेपी पर समाज को बांटने की राजनीति का आरोप लगाते हुए हमला बोलते। बताया जाता है कि बीजेपी-संघ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के चलते विनोद कई बार जेल भी जा चुके हैं।

कहां के रहने वाले हैं विनोद जाखड़?

विनोद जाखड़ जयपुर के विराटनगर तहसील के मेढ़ गांव के निवासी हैं। विनोद जाखड़ का जन्म 1994 में मेढ़ गांव में ही हुआ था। दलित परिवार से आने वाले विनोद जाखड़ के पिता गांव में रहकर की छोटा मोटा काम करते हैं। हालांकि विनोद जाखड़ जयपुर में रहने लगे हैं। पॉलिटिक्स में ग्रेजुएशन और समाजशास्त्र में मास्टर्स डिग्री करने वाले विनोद जाखड़ ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई थी। बातचीत में राहुल गांधी को विनोद जाखड़ पसंद आए तो उन्हें एनएसयूआई राजस्थान का अध्यक्ष बना दिया गया था।

सचिन पायलट के समर्थक विनोद जाखड़

एनएसयूआई के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़ की पहचान राज्य में सचिन पायलट के समर्थक में रूप में होती है। सचिन पायलट जयपुर या आसपास के जिलों में जब भी कोई आंदोलन या प्रदर्शन करते हैं तो उसमें विनोद जाखड़ युवाओं के साथ मजबूती देते है। माना जा रहा है कि सचिन पायलट से करीबी के चलते ही उन्हें एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.