कौन है यह मां, जिसने राष्ट्रपति भवन में आंचल फैलाकर मोदी को दी दुआएं, 400 साल पुराना अफ्रीका कनेक्शन भी जानिए

Updated on 23-03-2023 07:24 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार शाम 54 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसमें कई ऐसे नाम हैं, जिसके बारे में देश के कम लोगों को ही पता था। जब ऐसे आम लोग राष्ट्रपति से सम्मानित हुए तो सोशल मीडिया पर #PeoplesPadma लिखा जाने लगा। इसका मतलब उन लोगों के सम्मान से है, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के जमीन पर काम किया और देश उन्हें सम्मानित कर रहा है। ऐसी ही एक महिला जब अवॉर्ड लेने के लिए राष्ट्रपति भवन में पहुंचीं तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नाम- श्रीमती हीराबाई इब्राहिमभाई लोबी। बुजुर्ग मां जैसे ही आगे की पंक्ति में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री स्मृति ईरानी के आगे आईं तो सभी ने हाथ जोड़ लिए। पीएम ने झुककर प्रणाम किया। इसके बाद अपने शब्दों में आशीर्वाद देते हुए यह मां भावुक हो गई। उन्होंने गर्व महसूस करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई ने आज सिद्दी समाज का सम्मान किया है। पीएम ने एक बार फिर हाथ जोड़कर प्रणाम किया और सभी तालियां बजाने लगे।
हीराबाई एक बार फिर भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि हमें अपार खुशी मिली है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने लिखा, 'मातृशक्ति का आशीर्वाद।' बहुत से लोगों ने वीडियो देखकर लिखा, 'पद्मश्री समारोह में भावनात्मक पल, जब एक मां ने कहा कि आपने (पीएम मोदी) हमारी झोली को खुशियों से भर दिया।' उनके बारे में लोग जानना भी चाहते हैं। उनकी कहानी एक प्रेरणा है। श्रीमती हीराबाई लोबी आदिवासी महिला संघ की अध्यक्ष हैं। इस समूह को सिद्दी महिला संघ भी कहा जाता है। हीराबाई सिद्दी समाज और महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए अपने कार्यों के लिए जानी जाती है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उनके उत्थान के लिए काफी काम किया है। 2004 में उन्होंने महिला विकास संघ की स्थापना की। उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा लेकिन अपने कार्यों की बदौलत वह गांव की नेता के तौर पर पहचानी गईं।

गुजरात में जन्म, कभी हाथ से मिट्टी खोदी

1 जनवरी 1953 को गुजरात (गिर) के जंबूर गांव में जन्मी हीराबाई छोटी थीं तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया। दादी ने उन्हें पाला। उन्हें शुरुआती शिक्षा नहीं मिली और न कभी स्कूल या कॉलेज गईं। कम उम्र में ही उनकी शादी श्री इब्राहिम भाई लोबी से हो गई। वह अपने पति के साथ जमीन के एक छोटे से टुकड़े में खेती करके गुजर बसर करने लगीं। तब आधुनिक संसाधन या उपकरण नहीं थे, तो उन्हें हाथ से मिट्टी खोदनी पड़ती थी।

400 साल पहले गुलाम बनकर आए थे

वह सिद्दी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जो जंबूर की कुल आबादी का 98 प्रतिशत हैं। सिद्दी वास्तव में अफ्रीकी जनजाति है जिन्हें करीब 400 साल पहले जूनागढ़ के शासक के राज में गुलाम बनाकर भारत लाया गया था। गुजरात के सबसे ज्यादा पिछड़े समुदायों में से एक सिद्दी जनजाति के लोगों ने दशकों तक बेहद मामूली जीवन जिया। किसी ने उनके उत्थान के बारे में नहीं सोचा। ऐसे में हीराबाई ने अपने समाज की महिलाओं की जिंदगी बदलने का बीड़ा उठाया। वह बिना चर्चा में आए सौराष्ट्र के 18 गांवों में काम कर रही हैं। इसे 'क्रांति' कहा जाता है। उन्होंने रोजगार, स्वास्थ्य, खानपान को बेहतर करने और जागरूकता फैलाने के लिए काफी काम किया। उन्होंने स्कूल बनवाने में मदद की और इससे 700 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों की जिंदगी बदल गई। उन्हें देश-विदेश से कई सम्मान मिल चुके हैं। आज पूरा भारत उन्हें सलाम कर रहा है।

मातृशक्ति का आशीर्वाद



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.