बिग बॉस का नंबर 1 कंटेस्टेंट कौन? न प्रियंका न ही शिव ठाकरे, इस कंटेस्टेंट ने कर दिया खेला

Updated on 08-01-2023 07:45 PM
बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट ने बाजी है उसका नाम सुन आप हैरान रह जाएंगे। वहीं शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर के फैंस भी इस रैंकिंग को देख निराश हो जाएंगे। जी हां बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट में इस बार इन दोनों ही कंटेस्टेंट को झटका लगा है। इस लिस्ट को ओरमैक्स ने जारी किया है। इसमें 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक का डाटा शामिल है। आइए बताते हैं किस कंटेस्टेंट ने इस हफ्ते बाजी मारी और कौन पीछे लटक गया।

बिग बॉस 16 पॉपुलर कंटेस्टेंट रैंकिंग में नंबर वन एमसी स्टैन

मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की रैंकिंग में जिस कंटेस्टेंट ने लोगों का दिल जीता है वो हैं एमसी स्टैन। जी हां, न शिव न प्रियंका और न ही अब्दू। नंबर वन पर जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट एमसी स्टैन हैं। स्टैन को इस हफ्ते शो में दो बड़े फायदे मिले हैं। पहला, न्यू ईयर पर शो में लाइव कॉन्सर्ट हुआ था जिसमें स्टैन ही हीरो थे। फिर इसके बाद स्टैन का अर्चना के साथ जो झगड़ा हुआ, पूरे हफ्ते वही छाए रहे।

नंबर 2 पर अब्दू रोजिक

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सबसे प्यारे और दुलारे Abdu Rozik हैं। अब्दू जब से घर में वापस लौटे हैं तो वह अपने डिसीजन में काफी सख्त नजर आ रहे हैं। इस बीच वह घर के दोबारा कैप्टन भी बने हैं। वह अपने फैसलों और ओपिनियन को खुलकर रख भी रहे हैं। साजिद हो या निमृत, सबसे वह अपनी बात खुलकर कह रहे हैं जो कि उनके फैंस को पसंद भी आ रहा है।

नंबर 3 पर प्रियंका चाहर चौधरी

तीसरे नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी हैं। उन्होंने शिव को पीछे छोड़ते हुए इस हफ्ते तीसरे नंबर पर जगह बनाई। मगर ऑल ओवर रैंकिंग देखे तो प्रियंका को नुकसान ही हुआ है। वह ज्यादातर दूसरे स्थान पर रहती हैं जबकि इस बार वह तीसरे पर आ पहुंची हैं। इस पूरे हफ्ते Priyanka Chahar Choudhary ने दूसरे के झगड़ों में काफी लाइमलाइट चुराई है। खुद बिग बॉस ने भी दो दफा उन्हें कंफेशन रूम में बुलाकर उनकी राय ली और उन्हें स्टैंड लेने के लिए चेताया था।

नंबर 4 पर शिव ठाकरे

नंबर 4 पर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) हैं। इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट को सबसे तगड़ा झटका लगा है वो शिव ही हैं। वह नंबर वन, कभी नंबर दो पर रहते हैं। आज स्थिति ये हो गई है कि वह नंबर 4 पर आ गए हैं। इस हफ्ते शिव का कुछ खास खेल देखने को नहीं मिला। स्टैन और अर्चना की लड़ाई में जरूर थोड़ा सा दिखाई दिए थे।
नंबर 5 पर टीना दत्ता
पांचवे नंबर पर जस की तस टीना दत्ता (Tina Datta) हैं। वह पिछले हफ्ते भी इसी स्थान पर थीं। टीना एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो लगातार शालीन के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के चलते छाई हुई हैं। इस वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी टीना दत्ता को खूब लताड़ लगाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.