टीम इंडिया को फील्डिंग में सुपरमैन बनाने वाला 'महागुरु' कौन? कभी बच्चों को पढ़ाते थे गणित

Updated on 07-11-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपनी फील्डिंग को लेकर छाई हुई है। मैदान पर पलक छपकते कई ऐसे हैरतअंगेज कैच लपके, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हर कोई यह जानने को बेकरार है कि पिछले 2-3 महीने में ऐसा क्या हुआ कि भारतीय टीम फील्डिंग में सुपरमैन बन गई है। दरअसल, इसके पीछे एक स्कूल टीचर का हाथ है। जी हां, यकीन मानिए भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप कभी स्कूल में गणित टीचर थे। ड्रेसिंग रूम में शानदार माहौल के बीच एक मुस्कुराता चेहरा दिखता है और वह दिलीप ही हैं।

बड़े स्टार नहीं, लेकिन विश्व कप में साबित हो रहे गेम चेंजर
भारतीय टीम में कोच बनने के लिए पहले पूछा जाता था कि ‘कितना क्रिकेट खेला है?’ लेकिन अब मौजूदा कोच इस तरह की धारणा को बदलते जा रहे हैं। हैदराबाद के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर आर श्रीधर भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे और उन्होंने सबसे पहले इस धारणा को बदला। लेकिन इसके बाद मौजूदा भारतीय क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने इस धारणा की पुष्टि की कि कोच के रूप में सम्मान पाने के लिए आपको एक बड़ा स्टार होने की जरूरत नहीं है।

इस तरह से बदली टीम इंडिया की फील्डिंग
बल्कि आपको प्रथम श्रेणी खिलाड़ी होने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि अहम है कि आप खिलाड़ियों से कितना अच्छा प्रदर्शन करा पाते हो। ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण से सबको आकर्षित करने वाले दिलीप शायद इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं जो राज्य क्रिकेट अकादमी के जूनियर आयु ग्रुप कार्यक्रम में कोचिंग देते थे, वह आईपीएल टीम डेक्कन चार्जर्स (अब बंद हुई) में सहायक क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में काम करते थे और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक दशक बिता चुके हैं।

दिलीप कभी गणित पढ़ाते थे

उनकी यात्रा दिलचस्प रही है क्योंकि उनके परिवार ने कभी भी उनकी क्रिकेट महत्वाकांक्षाओं का समर्थन नहीं किया जिससे उन्हें स्कूली बच्चों को गणित की ट्यूशन देनी पड़ी ताकि वह अपनी कोचिंग के लिए धन जुटाने सकें। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘दिलीप बहुत मेहनती कोच हैं, उन्होंने बेसबॉल कोच माइक यंग के साथ सहायक के रूप में काम किया जो डेक्कन चार्जर्स में मुख्य क्षेत्ररक्षण कोच थे। वह लेवल 2 और 3 कोर्स में अच्छे नतीजे लेकर आये। वह एनीसीए में आर श्रीधर के साथ काम कर चुके हैं।’

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम में बेस्ट फील्डर को मेडल देना परंपरा के रूप में विकसित हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेस्ट फील्डिंग के लिए रोहित शर्मा को मेडल दिया गया। इससे पहले यह विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल को मिल चुका है। यह अवॉर्ड सेरिमनी ड्रेसिंग रूम में होती है और उस वक्त जबरदस्त अंदाज में अनाउंसमेंट भी की जाती है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर के नाम का ऐलान सचिन तेंदुलकर ने किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.