धोनी के बाद CSK का कप्तान कौन? पार्थिव पटेल ने जडेजा-स्टोक्स नहीं, इस खिलाड़ी को चुना

Updated on 18-02-2023 08:41 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के शेड्यूल की घोषणा के साथ क्रिकेट प्रशंसकों ने आगामी मेगा इवेंट से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा शुरू कर दी है। चर्चा के बिंदुओं में से एक यह है कि महिंद्रा सिंह धोनी के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन संभालेगा। भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर पार्थिव पटेल का कहना है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली सीएसके के लिए कप्तानी विकल्प हो सकते हैं।
'मैच सेंटर लाइव' पर विशेष रूप से बोलते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, 'एक नाम है जिसे मैं बताना चाहूंगा, वह है मोईन अली। हमें यह देखना होगा कि क्या ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी के लिए तैयार हैं। और यदि आप बात कर रहे हैं बेन स्टोक्स और उनकी कप्तानी के बारे में, जैसा कि आप जानते हैं, आईपीएल के तुरंत बाद एशेज शुरू होने जा रहा है और इंग्लैंड बोर्ड उन्हें कितना खेलने की अनुमति देगा, यह तो देखने वाली बात है।'
पटेल ने कहा कि मोईन के पक्ष में एक सकारात्मक बात यह है कि वह पूरे आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टेस्ट नहीं खेलते हैं। इसलिए उन्हें एशेज सीरीज के लिए नहीं जाना होगा। पटेल ने कहा, 'हालांकि, मोईन अली उस प्रकार का खिलाड़ी है जो टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं और जोस बटलर के चोटिल होने या अनुपलब्ध होने पर इंग्लैंड की कप्तानी करते हैं। इसलिए, वह एक अल्पकालिक विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि सीएसके और मुंबई हमेशा लंबे विकल्पों के बारे में सोचते हैं।’

पार्थिव ने कहा कि उनके पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में मोईन के साथ खेलने का अनुभव है और उन्हें लगता है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी में नेतृत्व के गुण हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि सीएसके को घरेलू मैदान में नई ऊर्जा लानी होगी और सकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान देना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
Advt.