कौन है वो मिस्ट्री मैन, जिसके साथ Aaliya Siddiqui की वायरल हुईं तस्वीरें, अब नवाजुद्दीन की पत्नी ने बताया सब

Updated on 08-06-2023 08:18 PM
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी का पारिवारिक मामला कोर्ट में हैं। दोनों का जल्द ही ऑफिशियल तलाक भी होने वाला है। इस बीच आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं। इस वीडियो के बाद लगातार लोग सवाल कर रहे थे कि आखिर वह शख्स कौन है? अब हफ्तेभर बाद नवाज की पत्नी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बताया कि आखिर वह आदमी कौन था जिसके साथ वह वीडियो में नजर आई थीं।

आलिया सिद्दीकी ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह शख्स कौन हैं। उ्होंने बताया कि वह दुबई में रहते हैं और आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं। उस शख्स के साथ उनका क्या रिश्ता है, इस बारे में भी उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह Nawazuddin Siddiqui के साथ उनकी टूटने की वजह नहीं है।

कैसे हुई थी आलिया सिद्दीकी की मिस्ट्रीमैन के साथ मुलाकात

आलिया सिद्दीकी ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक कॉमेन फ्रेंड के जरिए एक साल पहले हुई थी। जिस वक्त वह सबसे ज्यादा परेशान थीं तो वह उनका इमोशनल सपोर्ट बने थे। दोनों अब एक दूसरे को अपनी भाषाएं सिखा रहे हैं। वह उनके साथ फ्रैंच और इटली सीख रही हैं तो उन्हें हिंदी सिखा रही हैं।

मूवऑन कर रही हैं आलिया सिद्दीकी

वीडियो वायरल होने पर आलिया सिद्दीकी ने कहा, 'अगर मैं खुश हूं तो लोग मेरे कैरेक्टर पर कैसे सवालउठा सकते हैं। मैंने दो साल पहले तलाक केस फाइल किया था। जबकि उनके (मिस्ट्रीमैन) साथ उनकी मुलाकात सिर्फ सालभर पहले हुई है। ऐसे में वह कैसे उनकी शादी टूटने की वजह बन सकते हैं। हमारा तलाक केस अभी भी चल रहा है। मैं पिछले 19 सालों से स्ट्रगल कर रही हूं। मैं मेंटली थक चुकी हूं। अब जाकर मैं मूव कर रही हूं।'

नवाजुद्दीन और आलिया का केस

मालूम हो कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी का मामला कोर्ट में हैं। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला था। आलिया ने तो एक्टर पर रेप तक का आरोप लगाया था जिसके बाद नवाजुद्दीन ने उनपर मानहानि का केस किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.