कौन है समर सिंह जिन्हें आकांक्षा दुबे कर रही थीं डेट, क्या ब्रेकअप थी मौत की वजह?

Updated on 26-03-2023 08:12 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने बनारस के सारनाथ के एक होटल में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया है, जिसके बाद हर कोई हैरान है। उन्होंने अपनी मौत के 10-12 घंटे तक सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट्स शेयर किए थे। उसे देखकर जरा भी नहीं लग रहा है कि वह कुछ ऐसा करने वाली थीं क्योंकि सभी पोस्ट्स में वह खुश लग रही थीं। खैर। अब होनी को कौन टाल सकता है। हालांकि लोग उनके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सवाल ये है कि वो आखिर है कौन? आइए बताते हैं।

'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाली की 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने 26 मार्च को सुसाइड कर लिया। उनका इसी दिन सुबह-सुबह पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसका नाम है- आरा कभी हारा नहीं। लेकिन उसके चंद घंटे बाद ही ऐसा क्या हुआ, ये हर कोई सोच-सोचकर परेशान है। परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थीं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहती थीं। वह रील्स और फोटोज पोस्ट करती थीं। अपने तमाम गानों पर तो वो वीडियो बनाती ही थीं। साथ ही बॉलीवुड और इंग्लिश गानों पर भी लिप सिंक करके अपना जलवा बिखेरती थी। वह काम भी बढ़िया कर रही थीं। ऐसा नहीं था कि उनके पास काम नहीं था। 17 साल की उम्र में इस इंडस्ट्री से जुड़ी आकांक्षा साल 2018 में ड्रिप्रेशन का भी शिकार हो गई थीं। इसके बाद वो पर्दे से दूर हो गई थीं। उन्होंने खुद बताया था कि उनको एक कलाकार के तौर पर ट्रीट नहीं किया जाता था। ऐसे में उनका कॉन्फिडेंट लो हो गया था।

आकांक्षा कर रही थी इस सिंगर को डेट

आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कई रील्स शेयर करती थीं। उनके साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया है। इस साल 14 फरवरी 2023 को उन्होंने समर सिंह के साथ दो पोस्ट किए थे। एक में दो तस्वीरें थीं, जिसमें वह समर सिंह को प्यार भरी निगाहों के साथ देख रही थीं और कैप्शन में लिखा था हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। और दूसरे पोस्ट में भी दोनों कोजी-कोजी पोज दे रहे थे। हालांकि कभी संग्राम सिंह ने अपनी तरफ से आकांक्षा संग रिश्ते पर बात नहीं की और न कभी सोशल मीडिया पर ऐसा जाहिर होने दिया। इतना ही नहीं, सिंगर ने तो एक्ट्रेस की मौत के कुछ घंटों बाद भी एक हैप्पी बर्थडे पोस्ट किया था। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। उसके बाद ही वजह मालुम हो पाएगी। वैसे फैन्स ब्रेकअप मौत की वजह बता रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.