कौन हैं पाकिस्तान की आलिया रियाज, जिन्होंने धोनी की तरह विनिंग सिक्स लगाकर जिताया मैच

Updated on 04-09-2023 02:11 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के अलावा पाकिस्तान में इस वक्त एक और रोमांचक सीरीज चल रही है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका महिला टीम की मेजबानी कर रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को कराची में खेला गया। यह मैच पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर ली। पाक पहला मैच जीतने की वजह से सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह आलिया रियाज ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताया। इसके चलते आलिया काफी ज्यादा चर्चा में है।

आलिया ने आखिरी गेंद पर एक तो आखिरी गेंद पर माही के स्टाइस में सिक्स लगाया। दूसरा उनके शॉट में हेलिकॉप्टर शॉट की झलक भी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके सिक्स की वीडियो भी शेयर की है, जोकि अब सुर्खियों में है। आलिया रियाज ने दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए थे।

कौन है आलिया रियाज?
आलिया का जन्म 24 सितंबर, 1992 में पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। 30 साल की आलिया रियाज बल्लेबाजी करने के साथ-साथ राइट आर्म ऑफ स्पिनर भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2014 में डेब्यू किया था। उसके बाद से वह अब तक 53 वनडे और 74 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने टीम के लिए क्रमश: 985 और 843 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। इसके अलावा आलिया के नाम वनडे में 8 तो टी20 में 7 विकेट है। आलिया एक ऑलराउंडर हैं और अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.