वृंदावन वाले नवलराम महाराज कौन हैं? प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा करने पहुंचे कुंज आश्रम

Updated on 21-10-2025 01:36 PM
मथुरा: धर्म और आध्यात्म की नगरी वृंदावन में संतों के बीच एक महत्वपूर्ण भेंट हुई। वृंदावन के प्रसिद्ध राम सेवा आश्रम के महंत नवलराम महाराज, आध्यात्मिक चर्चा के लिए श्रीराधा हेति केलि कुंज आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। दोनों संतों के बीच काफी देर तक आध्यात्मिक सत्संग पर गहन चर्चा हुई।


प्रणाम और अहंकार पर चर्चा

मुलाकात के दौरान नवलराम महाराज ने प्रेमानंद महाराज को आध्यात्मिक पुस्तक भेंट करते हुए उनका माल्यार्पण किया और प्रणाम किया। इसके बाद दोनों संतों के बीच 'प्रणाम' के महत्व पर आध्यात्मिक संवाद हुआ। नवलराम महाराज ने कहा, 'प्रणाम सदैव अपने से श्रेष्ठ को किया जाता है और भगवान सबसे श्रेष्ठ हैं। प्रणाम करने से जीव का अहंकार स्वाभाविक रूप से समाप्त होता है।' उन्होंने प्रेमानंद महाराज से धर्म का प्रचार निरंतर जारी रखने की प्रार्थना करते हुए कहा कि पूरा संत समाज उनका बहुत आभारी है।

कलिकाल पर प्रेमानंद महाराज के विचार

इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'हम तो आप सब संतों का झूठन ही बांटते हैं। यदि महापुरुषों के वचनों के अनुसार चला जाए, तो यह कलिकाल है ही नहीं।'

सादगी और निस्‍वार्थ सेवा के लिए जाने जाते हैं नवलराम महाराज

नवलराम महाराज वृंदावन में स्थित श्री रामसेवा आश्रम के संस्थापक और महंत हैं। उन्हें उनकी सादगी और निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। वे भक्तों को भगवान का नाम जपने की महिमा और शांति के महत्व के बारे में सिखाते हैं। उनकी पहचान उन संवादों के लिए है जिनमें वे बताते हैं कि भगवान का नाम जपना ही प्राणियों की सबसे बड़ी सेवा है। भक्त अक्सर उनकी सरलता की प्रशंसा करते हैं और उन्हें एक ऐसे संत के रूप में देखते हैं जो समाज को केवल दिशा देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.