कौन हैं एन जगदीशन, जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए आया कॉल अप! ऋषभ पंत से कम नहीं तेवर

Updated on 25-07-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में चोटिल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह एन जगदीशन को बुलाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जगदीशन वीजा के इंताजर में है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले जगदीशन को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। जगदीशन ने साल 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह लगातार अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। घरेलू क्रिकेट के अलावा जगदीशन इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है। ऐसे में अब उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है।

कैसा रहा है अब तक जगदीशन का करियर
जगदीशन का भारतीय क्रिकेट टीम में पहला कॉल अप है। घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें यह मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट में उनके खेल के बारे में बात करें तो वह अब तक कुल 52 फर्स्ट क्लास मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं। फर्स्ट क्लास में एन जगदीशन ने 47.50 की औसत से 3373 रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल हैं। जगदीशन पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में तमिलनाडु के टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने तमिलनाडु के लिए 8 मैचों में 56.16 की औसत से 674 रन बनाए थे, इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल था।
इसके अलावा लिस्ट ए में उनके प्रदर्शन को देखें तो वह भी कमाल का रहा है। लिस्ट में ए जगदीशन ने 64 मैचों में 46.23 की औसत से 2728 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल है। इस फॉर्मेट में जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रचा था।
क्या है ऋषभ पंत का अपडेट
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर ऋषभ पंत चोटिल हुए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। हालांकि, दूसरे दिन वह बल्लेबाजी के लिए जरूर आए, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अब वह करीब 6 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। यही कारण है कि उनकी जगह एन जगदीशन को चुना गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.