विराट-गंभीर में कौन ज्यादा गलत, प्लेयर्स के बीच हुई नोंक-झोक में किसी कोच का कूदना कितना सही?

Updated on 03-05-2023 07:45 PM
लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के बीच लो-स्कोरिंग मुकाबले में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली अपने पुराने आक्रामक तेवर लिए नजर आए। मुकाबले के दौरान विराट की बहस लखनऊ के बल्लेबाज नवीन-उल-हक के साथ भी हुई। शायद यह झड़प और कोहली का जश्न डग आउट में बैठे एलएसजी के प्लेयर्स, स्टाफ और खासकर टीम के मेंटर गौतम गंभीर को चुभ गया और मुकाबला खत्म होते-होते दिलों में भरा गुबार फूट पड़ा। मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब एक बार फिर नवीन और कोहली के बीच छोटी-सी बहस हुई।
गंभीर का बीच में कूदना कितना सही?
    मामले ने तब तूल पकड़ा जब गौतम गंभीर ने लखनऊ के कैरेबियाई प्लेयर काइल मेयर्स को विराट से बातचीत करने से रोक दिया और उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। इसके तुरंत बाद गंभीर को कोहली की तरफ बढ़ते हुए देखा गया और फिर दुनिया ने आईपीएल में ‘गली क्रिकेट’ में होने वाली झड़प की झलक देखी।यह कोई पहली बार नहीं
    कोहली और गंभीर दोनों भारत और दिल्ली टीम की तरफ से एक साथ खेल चुके हैं। याद कीजिए 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में दोनों ने टीम के लिए तीसरे विकेट लिए 83 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की थी। मगर, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। इन दोनों के बीच 10 साल पहले 2013 में आरसीबी और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच बेंगलुरु में खेले गए मैच के दौरान भी झड़प हुई थी। तब गंभीर कोलकाता टीम के कप्तान थे। इससे पहले जब लखनऊ और आरसीबी के बीच बेंगलुरु में मैच खेला गया था तो गंभीर को दर्शकों की तरफ चुप रहने इशारा का करते हुए देखा गया था। आरसीबी के निदेशक माइक हेसन गंभीर की उस 'हरकत' को ही इस झगड़े की जड़ मान रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.