कौन हैं जोश हेजलवुड को रिप्लेस करने वाले माइकल नसेर? भारत के लिए क्या वाकई हैं बड़ी मुसीबत

Updated on 05-06-2023 08:33 PM
लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला 7 जून बुधवार से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाना है। हालांकि इस बड़े मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड समय के साथ फिट नहीं हो पाए जिसके चलते वह अब डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह मीडियम फास्ट गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया है। आखिर कौन हैं नेसर जिनको अचानक ऑस्ट्रेलिया टीम से कॉल आ गई? आइये इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
कौन हैं माइकल नेसर?
33 वर्षीय बोलिंग ऑलराउंडर माइकल नेसर साउथ अफ्रीका मूल के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए दिसंबर 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। ऐसे में उन्हें अब एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। लेकिन इस बार मंच अलग है। बता दें कि नेसर ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 2 टेस्ट और 2 वनडे मैच ही खेले हैं।
माइकल ने टेस्ट में 16.71 की औसत और 40.14 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके हैं। वहीं वनडे में उन्होंने खेले गए 2 टेस्ट में 7.2 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए हैं। नेसर के अगर डोमेस्टिक करियर की बात करें तो, उन्होंने 96 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 347 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.5 का था। इतना ही नहीं बल्कि माइकल ने 26.78 की औसत से 3080 रन बनाए हैं।

आईपीएल में भी खेल चुके हैं नेसर
माइकल नेसर ने 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्हें 2013 में पंजाब किंग्स ने साइन किया था। गौरतलब है कि उस सीजन नेसर केवल एक ही मैच खेल पाए थे। उन्होंने अपना डेब्यू रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ किया था। उस मुकाबले में उनकी जमकर धुनाई हुई थी। नेसर को उस मैच में चार ओवर में 64 रन पड़े थे।

वह उनका पहला और आखिरी आईपीएल का मैच साबित हुआ। इसके बाद उन्हें कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं नेसर ऑस्ट्रेलिया की फेमस बिग बैश लीग का भी हिस्सा रह चुके हैं। बहरहाल, उनका भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी के फाइनल में खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया स्कॉट बोलेंड को प्राथमिकता दे सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.