कौन हैं इंडियन-अमेरिकन सिंगर Falguni Shah, जिनसे मोदी करेंगे US में मुलाकात, कहा- हमें पीएम आवास बुलाया गया

Updated on 20-06-2023 08:51 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अमेरिका दौरे में निकल चुके हैं। प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से इस वक्त वहा रहने वाले इंडियंस में काफी खुशी है। पीएम मोदी के इस ट्रिप को लेकर ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग इंडियन-अमेरिकन सिंगर फाल्गुनी शाह ने भी खुशी जाहिर की है जिनसे मोदी मुलाकात भी करने वाले हैं। अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए फाल्गुनी ने बताया कि उन्हें उनके गीत 'मिलिट्स' के लिए पीएम मोदी से खूब तारीफें भी मिल चुकी हैं।


फाल्गुनी को लोग उनके स्टेज नेम फालू से भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अमेरिका पहुंचने को लेकर यहां के प्रवासी इंडियंस बेहद खुश हैं। फाल्गुनी ने बताया, 'हम बेहद खुश हैं कि इंडियन प्राइम मिनिस्टर अमेरिका आ रहे हैं।'

दुनिया से भुखमरी को कम करने के लिए तैयार हुआ गीत

बताया जाता है कि पीएम मोदी ने ये गाना 'अबंडेंस इन मिलिट्स' तैयार करवाया है। दुनिया से भुखमरी को कम करने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए खास तौर से तैयार इस गाने को फाल्गुनी और उनके हसबैंड गौरव शाह ने मिलकर तैयार किया है। इस स्पेशल सॉन्ग को 16 जून को रिलीज किया गया है। बता दें कि भारत के प्रस्ताव पर पर यूनाइटेड स्टेट जेनरल असेंबली ने साल 2023 को इंटरनैशनल मिलेट्स ईयर घोषित कर दिया। फाल्गुनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मेरे और मेरे हसबैंड के साथ बैठकर इस गाने को लिखा है।

हसबैंड के साथ फाल्गुनी शाह का वीडियो

एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फाल्गुनी अपने हसबैंड के साथ मिलकर 'अबंडेंस इन मिलिट्स' गाने को गाती दिख रही हैं।

फाल्गुनी शाह ने कहा- मुझे पीएम आवास पर उनसे मिलने का निमंत्रण मिला

मिलेट्स के फायदों पर एक गीत बनाने के पीछे के विचार और इस गीत पर पीएम मोदी से मिली प्रशंसा पर बातें करते हुए फाल्गुनी शाह ने कहा, 'मेरे ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद, उन्होंने (PM मोदी) इसके बारे में ट्वीट किया। मुझे दिल्ली में उनके आवास पर उनसे मिलने का निमंत्रण मिला। संगीत के बारे में हमारी बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई। प्रतिक्रिया (गीत के लिए) अद्भुत रही है क्योंकि गीत का कारण भूख को खत्म करने और किसानों की मदद करना है।'

नरेंद्र मोदी ने फालू के साथ मिलकर तैयार किया है ये गाना

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फालू के साथ मिलकर 'अबेंडेंस इन मिलेट्स' गीत तैयार किया है। यह गीत दरअसल मोटे अनाजों के फायदों को बताने वाला एक ऐसा गीत है जिसे दुनिया में भुखमरी कम करने वाला सबसे अच्छा साधन बताया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.