आमने-सामने में कौन किस पर भारी, कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

Updated on 07-04-2023 07:45 PM
लखनऊ: आईपीएल में आज दो ऐसी टीम का मुकाबला, जिसमें से एक अपनी पहली जीत की तलाश में है तो दूसरी टीम दूसरी जीत की ओर देख रही है। केएल राहुल वाली लखनऊ सुपरजायंट्स दो में से एक मैच जीती और एक हारी है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान एडन मार्ककम की वापसी के बाद से अपना खाता खोलने की जुगत में है। मार्करम की अनुपस्थिति में पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में सनराइजर्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब अपने कप्तान सहित मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन के जुड़ने से सनराइजर्स को मजबूती मिली है। चलिए देखते हैं दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
लखनऊ की माथापच्ची
टीम के साथ भी साउथ अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डिकॉक जुड़ चुके हैं, लेकिन उनके लौटने से टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी माथापच्ची करनी होगी। अभी तक दो मैचों में ओपन करने वाले काइल मेयर्स ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करके अर्धशतक जड़े हैं। वह अब नंबर-3 पर उतर सकते हैं। कप्तान केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है, हालांकि ओपनिंग में पुराने पार्टनर डीकॉक के आने से उन्हें मदद मिल सकती है। वहीं गेंदबाजों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने अभी तक लखनऊ की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है।
हैदराबाद की भी टेंशन कम नहीं
केएल राहुल की टीम अपनी मजबूत बोलिंग यूनिट के लिए ही पहचानी जाती रही है, लेकिन पिछले मैच में टी नटराजन को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। अफगानिस्तान के फजलहक फारुकी ने दो विकेट लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 41 रन दिए। भुवनेश्वर भी प्रभावित नहीं कर पाए जबकि उमरान मलिक महंगे साबित हुए। स्पिन विभाग में वॉशिंगटन सुंदर और आदिल राशिद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस मैच में उन्होंने सुधार नहीं किया तो फिर मेयर्स को रोक पाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI: लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, काइल मेयर्स, दीपक हूडा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, अवेश खान इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड, मनन वोहरा, करण शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), आदिल राशिद, उमरान मलिक, टी नटराजन इम्पैक्ट प्लेयर्स: हैरी ब्रुक्स, मार्को यानसेन, फजलहक फारुकी, हेनरिक क्लासेन

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.