निज्जर पर कनाडा को इनपुट देने वाला कौन क्या अमेरिका खेल रहा भारत से डबल गेम

Updated on 23-09-2023 04:12 PM
ओटावा: कनाडा ने आरोप लगाया है कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ है। इसके बाद लगातार कनाडा पर इससे जुड़े सबूत देने के दबाव बढ़ रहा है। ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें कहा गया कि कनाडा के पास भारतीय अधिकारियों के कम्युनिकेशन से जुड़े सबूत हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फाइव आइस (Five Eyes) संगठन के एक सदस्य ने इससे जुड़ी जानकारी दी है। ऐसी अटकलें हैं कि यह जानकारी देने वाला अमेरिका है। फाइव आईज अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का एक खुफिया संगठन है।

कनाडा की मीडिया में यह रिपोर्ट सामने आई कि उनके पास सिग्नल इंटेलिजेंस है। इसमें कनाडा में मौजूद भारतीय अधिकारियों के संचार से जुड़े सबूत होने की बात कही गई है, जिसके कारण यह भी माना जा रहा है कि इन अधिकारियों की जासूसी कराई गई। हो सकता है कि उनके मोबाइल, ईमेल या लैपटॉप को हैक किया गया। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कहा है कि कनाडा ने अभी तक कोई सबूत नहीं दिया।

कनाडा ने न माना, न इनकार किया

ट्रूडो ने भी इसे सिर्फ आरोप बताया है। शुक्रवार को UNGA में शामिल के बाद जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने यह बातें बेहद गंभीरता से कही हैं। मीडिया में फाइव आईज के रिपोर्ट की खुफिया जानकारी लीक हुई है। इसके बारे में कनाडा की सरकार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। खुफिया रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी प्रधान मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि वह जांच और अपने फाइव आईज सदस्यों के प्रति कनाडा के दायित्वों को जोखिम में डाले बिना टिप्पणी नहीं कर सकती हैं। सीधे तौर पर उन्होंने न इससे इनकार किया और न ही इसे माना।

भारत को दिए हैं सबूत

डिप्टी पीएम ने सबूतों को लेकर कहा कि खुफिया बातचीत कॉन्फिडेंस में होती है। इसी पर सारी साझेदारी निर्भर करती है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश ने कई हफ्ते पहले आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों से जुड़े सबूत भारत के साथ साझा किए हैं। उन्होंने कहा, 'हम भारत के साथ रचनात्मक रूप से काम करने के लिए तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि वह हमारे साथ जुड़ेंगे ताकि इस गंभी मामले की तह तक पहुंचा जा सके।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.