कौन है धारावी की 'झुग्‍गी की शान' मलीशा, 15 की उम्र में झटक लीं दो हॉलीवुड फिल्‍में

Updated on 22-05-2023 10:18 PM
'कहते हैं कि किस्मत भी उनका साथ देती है, जिनमें कुछ कर गुजरने की हिम्मत होती है।' कुछ ऐसा ही हुआ है मुंबई के धारावी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 15 साल की मलीशा खारवा के साथ। जब वो महज पांच साल की थीं, तब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को एक फैशन शो में रैंप से उतरते हुए देखा था। तभी उन्होंने फैसला किया कि ये एक ऐसी दुनिया है, जिसका वो हिस्सा बनना चाहती हैं। वो बचपन से ही बड़े सपने देखती थीं, लेकिन रास्ता आसान नहीं था। होता भी कैसे? जिस लड़की का परिवार सड़क पर रहता हो और एक टाइम का खाना बामुश्किल नसीब होता हो... उसके लिए अपने सपनों को पूरा करना तो छोड़ो, देखना भी बहुत दूर की बात थी। लेकिन मलीशा की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वो आज ना सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, बल्कि उनके पास दो हॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर हैं। उन्हें 'स्लम प्रिंसेस' भी कहा जाता है। आखिर वो कैसे इस मुकाम तक पहुंचीं, आइये आज 'मंडे मोटिवेशन' में उनकी इस इंस्पिरेशनल जर्नी के बारे में जानते हैं।

मुंबई के धारावी में स्लम में रहने वाली Maleesha Kharwa लग्जरी ब्यूटी ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स के नए कैंपेन 'द युवती कलेक्शन' का चेहरा बन गई हैं। वो अपने टैलेंट से सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। मलीशा आज उन हजारों लड़कियों को प्रेरित करती हैं, जो गरीबी में पैदा हुई हैं, लेकिन सपने देखने और खुद पर विश्वास करने की हिम्मत रखती हैं। वो अब फैशन की दुनिया में तूफान लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं मलीशा

मलीशा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 225,000 फॉलोअर्स हैं। एक्टिंग और मॉडलिंग में उनका टैलेंट, इंस्टाग्राम पर कॉन्टेंट क्रिएटर की जर्नी के रूप में डेवलप हुआ है। वो डायनैमिक शूट्स के लिए जानी जाती हैं और उनका सोशल मीडिया उनकी गहरी क्रिएटिविटी को दर्शाता है।

'मुझे बहुत गर्व और खुशी होती है'

मलीशा खारवा ने कहा, 'मैं अभी जहां हूं, उससे बहुत खुश हूं। कई बार लोग मुझे कहीं देखते हैं और सोशल मीडिया के कारण मुझे पहचानते हैं। वे वास्तव में मुझे बताते हैं कि वे फैन हैं, जो मुझे बेहद गर्व और खुशी देता है।'

दो हॉलीवुड मूवीज का मिला ऑफर

फ्यूचर में कुछ बड़ा करने की उमंग भरे मलीशा को अभी से ही दो हॉलीवुड मूवीज ऑफर हो चुकी हैं। उन्हें अरसाला कुरैशी और जस सगु की 'लिव योर फेयरीटेल' में साइन किया गया है, जोकि एक शॉर्ट मूवी है। ये यूट्यूब पर है। इसमें कोई भी प्रोफेशनल एक्टर्स नहीं है। इसमें झुग्गी में रहने वाले पांच बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जो जिंदगी में पहली बार एक रेस्त्रां में खाना खाने जाते हैं।

कैसे मिलीं मलीशा, कब हुईं फेमस

How Was Maleesha Discovered: मलीशा खारवा को साल 2020 में मुंबई में हॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर रॉबर्ट हॉफमैन ने खोजा था। बाद में उन्होंने मलीशा के लिए 'गो फंड मी' पेज बनाया था। फिर वो धीरे-धीरे पॉप्युलर होने लगीं। अपना खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स बनते चले गए। हाल के सालों में उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं और वो शॉर्ट मूवी 'लिव योर फेयरीटेल' में भी काम कर चुकी हैं।

ऐसे हुई थी मलीशा से पहली मुलाकात

रॉबर्ट हॉफमैन अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए फरवरी 2020 में भारत आए थे। वो वेस्टर्न यूरोप में डांस टूर के लिए जाने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन लगा हुआ था और वो वीडियो के लिए किसी झुग्गी में रहने वाले बच्चे की तलाश कर रहे थे। रॉबर्ट ने कहा था, 'मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया कि उसने झुग्गी में एक छोटी लड़की को देखा था जो बेहद खूबसूरत थी, और वो मलीशा थी। लेकिन मैंने उसे काम पर नहीं रखा, क्योंकि वो पार्टिसिपेट करने के लिए बहुत ही खूबसूरत थी और मैंने उसके बजाय उसके कजिन को काम पर रखा था।'


मलीशा में है नैचुरल टैलेंट

रॉबर्ट ने खुलासा किया कि वो मलीशा को पाकर कितने खुश थे। उन्होंने कहा, 'वहां वो किसी भी शहर के झुग्गी निवासियों के बीच खड़ी थी, लेकिन उसका चेहरा बहुत अलग था। मुझे नहीं पता कि कोई उसे पहले अनदेखा कर सकता था। उन्होंने पहली मुलाकात को याद किया। रॉबर्ट ने कहा कि मलीशा के अंदर नैचुरल टैलेंट है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.