कौन है मुंबई इंडियंस का डेल स्टेन, पहले ओवर की कुटाई के बाद जिसने की धमाकेदार वापसी, रोहित का बना चहेता

Updated on 10-05-2023 08:46 PM
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के के लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 83 रनों की पारी खेली। हालांकि इससे पहले गेंदबाजी में मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने कमाल दिखाया। आकाश मधवाल आरसीबी के खिलाफ सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 23 रन खर्च किए। पहला ओवर उनका काफी महंगा रहा लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर बड़ा दांव लगाया।

दअरसल रोहित शर्मा ने आकाश ने पारी का आखिरी ओवर कराया। पहले ओवर में कुटाई के बाद आकाश ने अपनी टीम के लिए दमदार वापसी की और सिर्फ रन दिए। डेल स्टेन के एक्शन में गेंदबाजी करने वाले आकाशन के खिलाफ आखिरी ओवर में केदार जाधव और वानिंदु हसरंगा को खेलने में काफी मुश्किल। यही कारण है कि आरसीबी की टीम ने सिर्फ 199 रनों पर रुक गई।

बता दें कि उत्तराखंड के रहने वाले आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस में पिछले साल शामिल किया गया था। उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में लिया गया था जब मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ मैचों से बाहर हो गए थे। आकाश को इसी साल आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।
आकाश को 10 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट ए और 25 टी20 मैचों में खेलने का अनुभव है। फर्स्ट क्लास में उन्होंने कुल 12 विकेट चटकाए हैं। वहीं लिस्ट ए में उनके नाम कुल 18 विकेट दर्ज है जबकि टी20 में उन्होंने 25 विकेट लिए हैं।

जीत के साथ ही तीसरे नंबर पहुंची मुंबई

आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की यह 11 मैचों में छठी जीत थी। इससे पहले सीजन की शुरुआत टीम के लिए कुछ खास नहीं रही थी और लगातार कई मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पांच बार की चैंपियन ने जिस अंदाज में वापसी की है वह काबिले तारीफ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.