कौन है अली और तुनिषा शर्मा से क्या है रिश्ता? शीजान के वकील के दावों की वनीता ने उड़ाई धज्जियां

Updated on 11-01-2023 10:06 PM
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के बारे में शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने 9 जनवरी को वसई कोर्ट में एक दावा किया था। कहा था कि मौत से 15 मिनट पहले उन्होंने डेटिंग एप टिंडर पर अली नाम के लड़के से वीडियो कॉल पर बात की थी। वकील ने कोर्ट को बताया था शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा ने डेटिंग एप पर अकाउंट बनाया था। यहां उनकी मुलाकात अली से हुई थई और वह उनके साथ डेट पर भी गई थीं। दोनों की 21 और 23 दिसंबर को बात भी हुई थी। यहां तक कि मौत से पहले भी उन्होंने अली को कॉल किया था। अब इन सब पर एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा ने रिएक्ट किया है।
'बॉम्बे टाइम्स' ने शीजान खान (Sheezan Khan) के वकील के दावों पर वनीता शर्मा से बात की। उनकी इस डेटिंग एप और अली वाले मामले पर राय जानी। इस दौरान तुनिषा (Tunisha Sharma) की मां ने खुलासा किया कि वह जानती थीं कि बेटी डेटिंग एप पर थी क्योंकि वह आगे बढ़ना चाहती थी। इतना ही नहीं, वनीता ने अली के बारे में भी कंफर्म किया कि वह उसे जानती थीं।

तुनिषा शर्मा केस में कौन है अली?

वनीता शर्मा ने बताया, 'तुनिषा ने मुझे फोन किया था और बताया था कि वह जिम ट्रेनर अली से मिल रही थी। ये तीन महीने पहले उसका जिम ट्रेनर था। मौत से तीन दिन पहले वह उसके साथ बाहर खाना खाने बाहर गई थी और चैट पर बात कर रही थी। वो दोनों सिर्फ दोस्त थे और दिसंबर में तीन बार मिले थे। अब सब अली की गलती हो गई? तुनिषा ने मुझे उससे मिलने के बारे में बताया था लेकिन दोस्त के तौर पर। शीजान के वकील ने दावा किया कि मेरी बेटी 21, 22 और 23 दिसंबर को घर नहीं लौटी - लेकिन यह सच नहीं है।'

मां वनीता शर्मा से हुई थी अली की मुलाकात

वनीता शर्मा ने आगे कहा कि तुनिषा के अंतिम संस्कार के दिन अली उनसे मिला था, 'उसने हमें बताया कि तुनिषा ने उससे अन्य बातों के अलावा शीजान के बारे में बात की थी। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही, अगर वह उससे मिली होती तो कौन सी बड़ी बात होती? वह अपने पुराने को-एक्टर से भी मिली थी और किसी दूसरे एक्टर द्वारा रखी गई पार्टी में भी शामिल हुई थी। मुझे नहीं लगता कि असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए शीजान के परिवार और वकील के पास इस तरह के बेतुके आरोप लगाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन है वह सिर्फ ब्रेकअप के कारण परेशान थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.