कौन हैं आरोन जॉर्ज? अंडर-19 विश्व कप में बनें चट्टान, भारत को फाइनल में पहुंचा दिया

Updated on 05-02-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: भारत अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 68 तो कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंद पर 62 रन ठोके। लेकिन टीम की जीत के असली हीरो आरोन जॉर्ज रहे। सलामी बल्लेबाज करने उतरे जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के मारे।

कौन हैं आरोन जॉर्ज?

इस अंडर-19 विश्व कप में खेल रहे कई भारतीय खिलाड़ी काफी फेमस हो चुके हैं। लेकिन 19 साल के आरोन जॉर्ज के साथ ऐसा नहीं है। उनका जन्म केरल में हुआ था। हालांकि वह हैदराबाद में पले-बढ़े और वहीं के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। 2022-23 के विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी भी की थी। बिहार के खिलाफ उनके बल्ले से 303 रन निकले थे। वीनू मांकड ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में जॉर्ज ने 341 और 373 रन बनाए हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चौथे बर्थडे पर आरोन जॉर्ज को किसी ने प्लास्टिक का बैट गिफ्ट किया। उन्होंने अपने नए खिलौने से खेलना शुरू किया। सभी को यह देखकर हैरानी हुई कि आरोन सामान्य बच्चों की तरह बैट को इधर-उधर नहीं चला रहे थे। उनका बल्ला सीधा चल रहा था। घर के ड्राइंग रूम वह उस बल्ले से खेला करते थे। यही से उनके क्रिकेटर बनने की शुरुआत हुई।

आरोन को पिता का हमेशा मिल सपोर्ट

आरोन जॉर्ज के क्रिकेटर बनने में उनका पिता ईसो वर्गीज का रोल काफी अहम है। वह खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन सपोर्ट नहीं मिलने की वजह से सफलता हासिल नहीं कर पा। वह लोकल स्तर पर क्रिकेट खेलते थे। पहले वह पुलिस में थे लेकिन कॉर्पोरेट सेक्टर में चले गए ताकि बेटे के करियर पर पूरा ध्यान दे सकें।

अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगािस्तान टीम ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। टीम के लिए फैसल शिनोजादा ने 110 जबकि उजैरुल्लाह नियाजी ने 101 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 42वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह अंडर-19 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। 2006 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.