T20 World Cup में किसने जीते हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, ये है टॉप-4 की लिस्ट

Updated on 27-01-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में भारत पिछले विजेता के तौर पर उतरेगा। अब तक आयोजित 9 टी20 वर्ल्ड कप में तीन ही देश दो बार ट्रॉफी जीत सके हैं, जिनमें भारत भी एक है। बाकी दो देश इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं। अपनी ही मेजबानी में भारतीय टीम तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का इतिहास बनाने के लिए उतरेगी। इसमें सबसे अहम रहेगा खिलाड़ियों का प्रदर्शन, जो अपने जोरदार खेल से टीम को जिताएंगे और अपने लिए प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतेंगे। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) जीतने वाले खिलाड़ियों में नंबर-1 पायदान पर विराट कोहली हैं। उनके बाद टॉप-4 में किस-किस खिलाड़ी का नंबर आता है, चलिए हम आपको बताते हैं।

विराट कोहली ने जीते हैं सबसे ज्यादा 8 POTM

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 2012 से 2024 तक कुल 7 बार टी20 वर्ल्ड कप में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने कुल 35 मैच खेले थे, जिसमें सबसे ज्यादा 8 बार उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था।

दूसरे नंबर पर हैं गेल, वाटसन, जयवर्धने और जंपा

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वालों में दूसरे नंबर पर 4 प्लेयर आते हैं। इनमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, श्रीलंका के माहेला जयवर्धने और ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन व एडम जंपा शामिल हैं। इन सभी ने 5-5 बार POTM हासिल किया है। गेल ने 33 मैच, जयवर्धने ने 31 मैच, वाटसन ने 24 मैच और जंपा ने 21 मैच में ये अवॉर्ड जीते हैं।

तीसरे नंबर पर भी चार क्रिकेटर ही हैं मौजूद

तीसरे नंबर पर भी 4 क्रिकेटरों ने ही POTM जीते हैं, जिनमें साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (30 मैच), श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (35 मैच), पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (34 मैच) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (43 मैच) शामिल हैं। इन सभी ने 4-4 बार POTM जीता है

चौथे नंबर पर मौजूद हैं 6 क्रिकेटर

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में चौथे नंबर पर 6 क्रिकेटर मौजूद हैं। इन खिलाड़ियों ने 3-3 बार POTM जीते हैं। इनमें श्रीलंका के असालांका (16 मैच), भारत के आर. अश्विन (24 मैच), इंग्लैंड के जोस बटलर (35 मैच), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (18 मैच), श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज (32 मैच) और इंग्लैंड के केविन पीटरसन (15 मैच) शामिल हैं।

प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले प्लेयर्स में ये हैं नाम

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक प्लेयर ऑफ द सीरीज (POTS) जीतने वालों में भी कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इनमें भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बूमराह, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन, श्रीलंका के बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान, इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन और पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी शामिल हैं। इन सभी ने 1-1 बार अवॉर्ड जीता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.