T20 वर्ल्ड कप में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो भारतीय

Updated on 21-10-2022 05:35 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। इस सीजन में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों के पास मौका होगा कि वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ पाएं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जयवर्धने इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। टॉप-5 में यही दो बल्लेबाज हैं, जो इस टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी 1000 का आंकड़ा पार कर सकते हैं, हालांकि वह थोड़ा मुश्किल टास्क होगा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जयवर्धने ने 31 पारियों में 134.74 के स्ट्राइक रेट और 39.07 के औसत से कुल 1016 रन बनाए हैं। जयवर्धने के खाते में एक शतक और छह अर्धशतक हैं। दूसरे नंबर पर यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर कैरेबियाई धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल भी इस टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। गेल ने 31 पारियों में 142.75 के स्ट्राइक रेट और 34.46 के औसत से कुल 965 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान हैं। दिलशान ने 34 पारियों में 124.06 के स्ट्राइक रेट और 30.93 के औसत से 897 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर रोहित हैं, जिन्होंने 30 पारियों में 131.52 के स्ट्राइक रेट और 38.50 की औसत से 847 रन बनाए हैं। वहीं पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 19 पारियों में 129.60 के स्ट्राइक रेट और 76.81 के औसत से 845 रन बनाए हैं। रोहित और विराट दोनों के पास जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वहीं वॉर्नर 762 रनों के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.