भारत और बांग्लादेश के वनडे में किसके नाम सबसे ज्यादा रन, कौन गेंदबाजी में सफल, समझिए आंकड़ों का खेल

Updated on 19-10-2023 02:31 PM
पुणे: भारतीय टीम वर्ल्ड कप मैच में आज बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश शानदार लय जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी। वर्ल्ड कप में उलटफेर और भारत के खिलाफ पिछले चार मैचों में बांग्लादेश के रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया इस मुकाबले में कोई जोखिम लेने से बचना चाहेगी। बांग्लादेश ने पिछले चार वनडे में से तीन में भारत को शिकस्त दी है। इसमें सबसे हालिया मैच एशिया कप का है जहां उसने भारतीय टीम को छह रन से हराया था।

भारत और बांग्लादेश का क्रिकेटिंग इतिहास

1988 में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच खेला गया था। भारतीय टीम ने 2004 तक शुरुआती 12 मैचों में जीत हासिल की। 2004 में बांग्लादेश ने पहली बार भारत पर जीत हासिल की। लेकिन दोनों देशों के बीच असली प्रतिद्वंदता की शुरुआत 2007 में हुए, जब बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में भारत को हरा दिया। भले ही बांग्लादेश भारत को हराता है तो उसे उलटफेर ही कहा जाता है। 2000 में बांग्लादेश प्लेइंग देश का दर्जा मिला था। इसे दिलाने में बीसीसीआई की अहम भूमिका था। बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट भी भारत के खिलाफ ही खेला था।

आईए भारत और बांग्लादेश के वनडे रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं


कुल वनडे मैच- 40
भारत जीता- 31
बांग्लादेश जीता- 08

सबसे बड़ा स्कोर
भारत- 409/8 (चटोग्राम, 2022)
बांग्लादेश- 307 (मीरपुर, 2015)

सबसे छोटा स्कोर
भारत- 105 (मीरपुर, 2014)
बांग्लादेश- 58 (मीरपुर, 2014)

सबसे ज्यादा रन
भारत- विराट कोहली (807 रन)
बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (751 रन)

सबसे ज्यादा विकेट
भारत- अजीत अगरकर (16 विकेट)
बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (29 विकेट)

सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी
भारत- ईशान किशन (210*)
बांग्लादेश- लिटन दास (121)
बेस्ट बॉलिंग
भारत- स्टुअर्ट बिन्नी (6/4)
बांग्लादेश- मुस्तफिजुर रहमान (6/43)

सबसे बड़ी जीत (रन)
भारत- 227 रन (चटोग्राम, 2022)
बांग्लादेश- 79 रन (मीरपुर, 2015)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.