ऐसे कौन आउट होता है भाई... डेब्यू मैच में धूम मचा रहे Todd Murphy, चेतेश्वर पुजारा को यूं बनाया अपना शिकार

Updated on 10-02-2023 07:45 PM
नागपुर: ऑस्ट्रेलिया ने भारत (IND vs AUS) के खिलाफ पहले टेस्ट में 22 साल के स्पिनर टॉड मर्फी (Toss Murphy) को डेब्यू का मौका दिया। डेब्यू तो भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल भरत ने भी किया। इन्हें लेकर तो खूब बातें हुईं लेकिन मर्फी की चर्चा नहीं हो रही थी। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में पहले से दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लायन हैं। इसी वजह से किसी को मर्फी से ज्यादा उम्मीद नहीं थी। लेकिन उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है।

बाहर जाती गेंद पर आउट हुए पुजारा

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टेस्ट के धाकड़ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है। खासकर स्पिन गेंदबाज के लिए। पिछले साल के अंत में बांग्लादेश में भी पुजारा ने बेहतरीन पारियां खेली थीं। लेकिन मर्फी ने उनका शिकार कर लिया। युवा स्पिनर की गेंद को पुजारा ने स्वीप करने की कोशिश की, वह उनके बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े बोलैंड के हाथों में चली गई। गेंद लेग स्टंप के पुजारा उसे छोड़ भी सकते थे लेकिन उन्होंने बल्ला लगाने की कोशिश की और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

अश्विन और राहुल को भी किया शिकार

टॉड मर्फी ने इससे पहले गिरे भारत के दोनों विकेट भी लिये। उन्होंने उपकप्तान केएल राहुल को आउट किया। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले राहुल ने मर्फी की हाथ में ही शॉट खेल दिया। राहुल के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर उतरे। अश्विन भी स्पिन के खिलाफ कमाल की बैटिंग करते हैं। लेकिन 23 रन बनाने के बाद मर्फी की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित शर्मा भी दूसरे दिन लंच तक मर्फी की 34 गेंदों पर 13 रन ही बना पाए हैं।

लायन को कोई विकेट नहीं

15 ओवर में 35 रन देकर मर्फी तीन भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। वहीं अनुभवी नाथन लायन 20 ओवर में 66 रन देने के बाद भी एक विकेट नहीं ले पाए हैं। लायन के खिलाफ रोहित शर्मा और अश्विन ने छक्के भी मारे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.