आफगानिस्तान बनाम आयरलैंड मैच बारिश की भेंट चढ़ने से किसे हुआ फायदा

Updated on 28-10-2022 06:08 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का एक और मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। शुक्रवार को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सुपर-12 का मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट पर खेला जाना था, मगर मूसलाधार बारिश के चलेत यह मैच बिना कोई गेंद डले रद्द कर दिया गया। अफगानिस्तान का यह लगातार दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है जिससे उनके खिलाड़ी काफी निराश होंगे, वहीं दूसरी ओर 1 अंक बंटने से आयरलैंड के खिलाड़ियों में खुशी होगी। दरअसल, इस एक अंक के साथ आयरलैंड प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जी हां, आयरलैंड ने सुपर-12 में अभी तक एकमात्र मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीता है। उनके अब टेबल में न्यूजीलैंड के बराबर तीन अंक हो गए हैं।

बेहतर रन रेट होने की वजह से केन विलियमसन की अगुवाईवाली न्यूजीलैंड की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर है। कीवी टीम का नेट रन रेट +4.450 का है जबकि आयरलैंड -1.170    के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। इस सूची में अब श्रीलंका तीसरे और इंग्लैंड चौथे पायदान पर खिसक गई है। अफगानिस्तान को एक अंक मिलने का कुछ तो फायदा हुआ है वह भी प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाकर पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। अब गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 6ठें पायदान पर हैं।

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने के बाद इसी मैदान पर दिन का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह मैच 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और उम्मीद है कि उस समय तक बारिश रुक जाए।

दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में हारने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के कगार पर पहुंच जाएगी। दोनों ही टीमें अभी तक एक-एक मुकाबला हार चुकी है ऐसे में दूसरी हार दोनों टीमों को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया को सुपर-12 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चित किया था, वहीं इंग्लैंड को आयरलैंड ने हराकर बड़ा उलटफेर किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.