कौन हैं भारत की वो महिला क्रिकेटर, जिन्हें मिला विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर वाला सम्मान

Updated on 07-10-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: भारत में जब भी महिला क्रिकेट की बात होगी मिताली राज का नाम जरूर लिया जाएगा। अब उन्हें एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने विशाखापत्तनम के ACA-VDCA स्टेडियम में दो स्टैंड को पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और आंध्र की खिलाड़ी रवि कल्पना के नाम पर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह सम्मान 12 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के दिन दिया जाएगा।

महिला क्रिकेट में मिताली और रवि कल्पना का अहम योगदान

यह पहली बार है जब विशाखापत्तनम के इस स्टेडियम में महिला क्रिकेटरों को इस तरह से सम्मानित किया जा रहा है। मिताली राज भारत में महिला क्रिकेट की पहचान और कद बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। वह दुनिया की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं रवि कल्पना आंध्र की एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने राज्य स्तर से राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया। उनकी यात्रा आज भी क्षेत्र की युवा लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

शानदार रहा मिताली राज का करियर

मिताली राज का क्रिकेट करियर रिकॉर्ड्स से भरा हुआ है और उन्हें महिला क्रिकेट की महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने लगभग 20 साल तक चले अपने शानदार इंटरनेशनल करियर में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल है। मिताली अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उनके नाम 10,868 रन दर्ज हैं। वह 200 से अधिक ODI मैच खेलने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं और छह अलग-अलग ODI वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा, वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं और अपनी कप्तानी में भारत को दो बार (2005 और 2017) ODI वर्ल्ड कप फाइनल तक ले गई
ऐसे में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन की यह पहल महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न केवल इन दो महान खिलाड़ियों का सम्मान करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि खेल में महिलाओं के योगदान को अब गंभीरता से महत्व दिया जा रहा है। यह कदम भविष्य में अन्य खेल निकायों के लिए भी एक सकारात्मक मिसाल कायम करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.