PM मोदी के साथ इस तस्वीर में ये दो कौन हैं, क्या आपने पहचाना?

Updated on 29-04-2023 07:38 PM
नई दिल्ली: देश के दिग्गज काराबोरी हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के साथ दो और लोग नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों से सवाल पूछा कि क्या वो तस्वीर में नजर आ रहे दोनों लोगों को पहचान सकते हैं? जैसे ही उन्होंने ये फोटो शेयर की, फिर क्या था, रिएक्शन की बाढ़ आ गई। सबसे खास बात तो ये कि हर्ष गोयनका लोगों के सही और गलत जवाब पर अपने रिएक्शन भी दिए।

क्या है तस्वीर में खास

आरपीजी एंटरप्राइजेज (RPG Enterprises) के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने 27 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में सामने प्रधानमंत्री मोदी बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने दो और लोग बैठे हुए हैं। तस्वीर उन दोनों के पीछे से ली गई है, जिसमें दोनों ही व्यक्तियों का सिर्फ सिर नजर आ रहा है, शक्ल नहीं। पीछे से यूनिक एंगल के साथ ली गई इस तस्वीर के साथ लेकर उन्होंने लिखा-मैंने बहुत ही तेजी के साथ ये तस्वीर ली। क्या आप हेड (सिर) को पहचान सकते हैं, दोनों ही कंपनी को हेड करते हैं और हेड की तरफ फिलहाल देख रहे हैं।

क्या आपने पहचाना?

तस्वीर कब की है, उन्होंने इसके बारे में जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन उन्होंने लोगों के सामने एक पहेली छोड़ दी। लोग दोनों के सिर (Head) को देखकर कयास लगा रहे हैं। कुछ के जवाब सही तो कुछ के गलत हो रहे हैं। हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट के जवाब में दोनों की पहचान भी उजागर कर दी। उन्होंने लिखा पीछे AM, PM, KM and IM हैं। यहां AM का मतलब आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra), PM का मतलब प्रधानमंत्री ( Prime Minister), KM का मतलब कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) और IM का मतलब मैं यानी हर्ष गोयनका अपने लिए लिख रहे हैं। लोगों को हर्ष गोयनका का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस ट्ववीट को 595.9K व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि हर्ष गोयनका, आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी मोटिवेशनल कोट्स तो कभी मजेदार ट्वीट करते रहते हैं। लोगों को कारोबारियों का ये अंदाज खूब पसंद आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.