WHO - कोरोना से दिसंबर में 10 हजार मौतें हुईं कहा- यह रूप बदलकर जान ले रहा ICU में भर्ती होने वाले 62 प्रतिशत बढ़े

Updated on 11-01-2024 12:28 PM

कोरोना से दिसंबर 2023 में 10 हजार लोगों की मौत हुई। ये जानकारी बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने दी। WHO ने कहा कि पिछले महीने क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन की वजह से कोरोना को फैलने का मौका मिला। फिलहाल कोरोना का JN.1 वैरिएंट पूरी दुनिया में फैल रहा है।

हालांकि, कोरोना अभी ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है इसके बावजूद ये रूप बदलकर लोगों की जान ले रहा है। 10 हजार लोगों की मौत के अलावा कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की तादाद नवंबर की तुलना में 42% तक बढ़ी। जबकि ICU में भर्ती होने वाले लोगों की तादाद में 62% की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़ा अमेरिका और यूरोप के 50 देशों से जुटाया गया है।

सरकारों को सावधानी बरतने की जरूरत
WHO चीफ टेड्रोस ने कहा कि सरकारों को कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरस पर निगरानी रखने की जरूरत है। सरकारों को टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीके के लिए सही व्यवस्था करनी चाहिए। टेड्रोस के मुताबिक सिर्फ सरकारों को ही नहीं लोगों को भी सचेत रहना होगा। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने होंगे।

भारत में RT-PCR जांच का प्लान नहीं
11 जनवरी तक भारत में कोरोना के 3,422 एक्टिव मामले हैं। पिछले महीने तक देश में कोविड के सब-वैरिएंट JN.1 के 21 मामले सामने चुके थे। ये 6 जनवरी तक बढ़कर 682 हो चुके हैं। 1 इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि एयरपोर्ट्स पर लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य करने का सरकार का कोई प्लान नहीं है।

भारत में कहां से आया JN.1 वैरिएंट ?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के मुताबिक 8 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम में सबसे पहला JN.1 वैरिएंट सामने आया था। 79 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे। हालांकि, बाद में वह ठीक हो गई।

कोविड के सब-वैरिएंट JN.1 की पहचान पहली बार यूरोपीय देश लक्जमबर्ग में हुई। यहां से यह तमाम देशों में फैलना शुरू हो गया। यह सब-वैरिएंट पिरोलो वैरिएंट (बीए.2.86) से जुड़ा हुआ है। इसे इंसानी शरीर की इम्यूनिटी के खिलाफ खतरनाक बताया जा रहा है। यही वजह है कि नए सब-वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

अमेरिका में 8 दिसंबर को मिला था पहला JN.1 का मरीज
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने कहा था कि 8 दिसंबर तक अमेरिका में सब वैरिएंट JN.1 अनुमानित 15% से 29% कोविड केस के लिए जिम्मेदार है। सितंबर में पहली बार JN.1 का मरीज सामने आया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.