आप सोने की तैयारी कर रहे थे उधर जेब कट गई, जानिए GST बैठक के बाद क्या हुआ सस्ता और महंगा, पूरी लिस्ट

Updated on 12-07-2023 02:18 PM
नई दिल्ली: 11 जुलाई यानी मंगलवार को जब आप सोने की तैयारी कर रहे थे , उसी दौरान आपकी जेब पर असर डालने वाली एक बड़ी बैठक चल रही थी। देर शाम जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक खत्म होने के बाद कई बड़े फैसले लिए गए। जीएसटी बैठक के फैसलों के बाद कुछ चीजें सस्ती हो गई तो कुछ चीजें महंगी। कुछ पर जीएसटी दरों को बढ़ाया गया तो कुछ पर राहत मिली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अनुवाई में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी घटाने या उन्हें जीएसटी से छूट देने का फैसला किया गया तो वहीं कुछ सर्विसेज और वस्तुओं पर जीएसटी लगाने या उसे बढ़ाने का फैसला किया गया। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में इन वस्तुओं और सेवाओं के दाम में बदलाव हो जाएगा। हम आपको उन सामानों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, जो आने वाले दिनों में सस्ती और महंगी होने वाली है।

क्या हुआ महंगा

लंबे अरसे से जीएसटी काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग को लेकर चर्चा हो रही थी। इस बार काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% लगाने का फैसला लिया है। यानी ऑनलाइन गेमिंग , कैसीनो, हॉर्स रेसिंग महंगी हो जाएंगी।

मल्टी यूटिलिटी और क्रॉसओवर यूटिलिटी (XUV) कैटेगरी की गाड़ियों पर 22 फीसदी का सेस लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद कई गाड़ियां महंगी हो जाएगी।
जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद एमयूवी पर 28% जीएसटी के अलावा 22% कंपन्सेशन सेस लगाने से गाड़ियां महंगी हो जाएगी। हालांकि इसके लिए एसयूवी के पैरामीटर तय किए गए हैं।

क्या होगा सस्ता

  • GST काउंसिल के फैसले के बाद सिनेमाहॉल में खाने-पीने का सामान सस्ता हो जाएगा।
  • कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर IGST नहीं लगाने का फैसला लिया है।
  • सैटेलाइट सर्विस लॉन्च सस्ता होगा, जीएसटी काउंसिल ने निजी ऑपरेटरों द्वारा जीएसटी उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं में छूट दी है।
  • कच्चे और बिना तले हुए स्नैक पेलेट्स पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया।
  • मछली में इस्तेमाल होने वाले पेस्ट पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया गया है।
  • आर्टिफिशियस ज़री धागे पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% किया गया
  • एलडी स्लैग पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.