इधर TI ले रहे थे ग्रामीणों की बैठक, उधर चोरों ने उड़ाए एक लाख रुपये और जेवर; महज 10 मिनट में कर दिया खेल

Updated on 02-02-2025 12:49 PM
 बैतूल : दुनावा में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसे देखते हुए नवागत थाना प्रभारी ने दुनावा पहुंचकर शनिवार शाम ग्रामीणों की बैठक ली और चोरियों पर अंकुश लगाने की रूपरेखा बनाई। ठीक उसी समय चोरों ने वेल्डिंग की दुकान पर धावा बोलकर वहां से नकदी और जेवर उड़ा लिए।

10 मिनट में हुई चोरी

वेल्डिंग कारीगर दिलीप डोंगरे ने बताया कि शाम 5:30 से 6 बजे के बीच हुई इस चोरी में अज्ञात चोर ने अलमारी से एक लाख रुपये नकद और जेवरात चुरा लिए। घटना के समय घर में मौजूद 15 वर्षीय लड़की को चकमा देकर चोर महज 10 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। दिलीप ने बताया कि घर में केवल उनकी बेटी थी, सभी लोग काम पर गए थे। उसी दौरान चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

गांव कोटवार की जलाशय में मिली लाश

बैतूल जिला मुख्यालय के समीप सापना जलाशय में गुरुवार शाम मिले अज्ञात शव की पहचान 40 वर्षीय मगरिया पिता पुष्य मालेकर, निवासी ग्राम मालेगांव (थाना बैतूलबाजार) के रूप में हुई है। वह मालेगांव का कोटवार था।

स्वजन ने पुलिस को बताया कि मृतक मगरिया मालेकर गुरुवार दोपहर घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सापना जलाशय में एक अज्ञात शव मिला है।

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया और पहचान के प्रयास शुरू किए। शनिवार को बैतूलबाजार पुलिस ने शव की पहचान कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

स्वजन के मुताबिक, मृतक मगरिया मालेकर पिछले पांच वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मृतक की तीन बेटियां भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था या कोई अन्य वजह से मौत हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.