इधर चल रहा था भारत-इंग्लैंड का मैच, उधर स्टैंड्स में मिले रोहित-धोनी, एक दूसरे को लगाया गले

Updated on 06-03-2026 03:22 PM
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी हस्तियां आई हुई थीं। कई बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स स्टैंड्स में नजर आए। ऐसे में भारत के दोनों पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी टीम इंडिया का मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। दोनों की एक दूसरे से मुलाकात भी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

रोहित-धोनी ने एक दूसरे को लगाया गले

अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में रोहित शर्मा और एमएस धोनी एक दूसरे से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित आते हैं माही से मिलते हैं, इसके बाद दोनों एक दूसरे को हग करते हैं। फिर रोहित शर्मा एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी से भी मिलते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा 2026 टी20 वर्ल्ड कप के एम्बेसडर भी हैं।
बात करें एमएस धोनी की तो माही मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आएंगे। उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, रोहित शर्मा भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि रोहित मौजूदा समय में अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.