किरायेदार के घर में चोरी करते-करते मकान मालिक के बेटे ने खरीद ली बाइक, बनवा ली थी दूसरी चाबी

Updated on 30-03-2025 01:13 PM
 भोपाल। भोपाल के बजरिया क्षेत्र में किराये से रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में मकान मालिक का बेटा करीब तीन महीने से लगातार चोरी कर रहा था। उसने डॉक्टर के कमरे पर लगाए जाने वाले ताले की एक नकली चाबी बनवा ली थी। डॉक्टर जब भी घर से बाहर जाता तो वह घर में घुसकर चोरी करता था।ताला टूटा बिना आए दिन घर से सामान गायब होने पर डॉक्टर को शक हुआ तो उसने कमरे में एक सीसीटीवी कैमरा लगवाया, जिसमें मकान मालिक का बेटा पकड़ा गया। पुलिस ने उसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 18 वर्षीय आरोपित 12वीं कक्षा का छात्र है। एसआई अरविंद सिंह ने बताया कि डॉक्टर विपिन तिवारी बजरिया क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में मुकेश जैन के मकान में किराये से रहते हैं।

जैसे ही बाहर जाते तो कमरे में घुस जाता

उसी कॉलोनी में उनकी बहन का घर भी है। मुकेश का बेटा आदि जैन विपिन के भांजे का दोस्त है। उसने पिछले वर्ष दिसंबर में विपिन के ताले की चाबी लेकर उसकी नकली चाबी बनवा ली थी। विपिन जैसे ही बाहर जाता तो वह कमरे में घुस जाता और चोरी करता।

सीसीटीवी कैमरा लगवाया

एक जनवरी से लगातार वह कभी नकदी तो कभी जेवरात चुरा लेता था। सामान गायब होने पर विपिन को फरवरी में चोरी की भनक लगी। उन्होंने 27 मार्च को घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। कैमरा ऑपरेटर उसकी जांच कर रहा था, तभी उसे कमरे में कोई घुसा हुआ दिखा तो ऑपरेटर ने विपिन से संपर्क किया। इसके बाद विपिन ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ा लिया।

शिकायत पर बजरिया थाना पुलिस ने आरोपित को पकड़ा। उसने पूछताछ में बताया कि उसने चुराए रुपयों से बाइक खरीद ली थी। साथ ही कुछ रुपये कलर ट्रेडिंग नाम के गेम में गंवा दिए थे। पुलिस साढ़े चार लाख की चोरी में करीब सवा तीन लाख का मशरूका जब्त कर सकी है। कोर्ट में पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.