भारत जाते समय कुछ घंटे इस्‍लामाबाद में रुक जाओ... बेइज्‍जती का डर, सऊदी प्रिंस से गिड़गिड़ाया पाकिस्‍तान

Updated on 05-09-2023 02:00 PM
इस्‍लामाबाद: जी-20 श‍िखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए भारत आ रहे सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान की इस्‍लामाबाद यात्रा रद होने से पाकिस्‍तान की केयर टेकर सरकार टेंशन में आ गई है। सऊदी प्रिंस के इस झटके के बाद अब पाकिस्‍तानी सेना और केयर टेकर सरकार दोनों ही मिलकर सऊदी प्रिंस को मनाने में जुट गए हैं। पाकिस्‍तान अब जीतोड़ कोशिश कर रहा है कि भारत जाते समय सऊदी प्रिंस कुछ घंटे के लिए ही सही इस्लामाबाद की यात्रा पर आएं ताकि पाकिस्‍तानी जनता के सामने उन्‍हें मुंह न छिपाना पड़े। पाकिस्‍तान और सऊदी अरब दोनों ही इस्‍लामिक देश हैं और इस्‍लामाबाद की सरकार रियाद के कर्ज के नीचे दबी हुई है।

पाकिस्‍तान कुछ साल पहले तक सऊदी अरब के जरिए भारत के खिलाफ ओआईसी में कश्‍मीर को लेकर दुष्‍प्रचार करता रहता था। अब पाकिस्‍तान की यह चाल सऊदी अरब को समझ आ गई है और वह भारत के साथ दोस्‍ती को मजबूत कर रहा है। यही वजह है कि सऊदी प्रिंस के दौरे को भारत ने राजकीय यात्रा का दर्जा दिया है। अब पाकिस्‍तान की सरकार ने किसी तरह से सऊदी प्रिंस को इस्‍लामाबाद बुलाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि सऊदी प्रिंस की यात्रा को लेकर पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने चुप्‍पी साध रखी है।

पाक‍िस्‍तान को सता रहा है भारत का डर


वहीं पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सऊदी प्रिंस की इस्‍लामाबाद यात्रा की संभावना को खारिज नहीं किया है। एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून अखबार ने पाकिस्‍तानी पीएम ऑफिस के सूत्र के हवाले से कहा, 'अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है लेकिन ऐसे संकेत हैं कि सऊदी प्रिंस अपनी भारत यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान में भी कुछ समय के लिए रुक सकते हैं।' सऊदी अरब की तरफ से अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पाक‍िस्‍तानी सूत्रों ने कहा कि अगर यह यात्रा होती भी है तो मात्र कुछ घंटे के लिए ही होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान सरकार इसलिए सऊदी प्रिंस को बुलाने के लिए ग‍िड़गिड़ा रही है क्‍योंकि उसे डर है कि अगर मोहम्‍मद बिन सलमान भारत जाते हैं और पाकिस्‍तान नहीं आते हैं तो इससे पाकिस्‍तानी जनता में केयर टेकर सरकार की भारी बेइज्‍जती हो जाएगी। दुनिया की बडी शक्तियों ने भारत और पाकिस्‍तान के साथ अपने रिश्‍ते को अलग-अलग करके देखना शुरू कर दिया है लेकिन पश्चिम एशिया के मुस्लिम देश अभी भी भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍तों में कुछ हद तक संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।

सऊदी प्रिंस से भीख मांगने की ताक में पाकिस्‍तान


इससे पहले साल 2019 में सऊदी प्रिंस ने भारत यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान की भी यात्रा की थी। सऊदी प्रिंस अगर इस बार पाकिस्‍तान से किनारा करते हैं तो यह भारत के लिए एक जीत के तौर पर देखा जाएगा। यही वजह है कि पाकिस्‍तान की सरकार टेंशन में है। वह भी तब जब पाकिस्‍तान का दावा है कि सऊदी अरब 25 अरब डॉलर का भारी भरकम निवेश पाकिस्‍तान के अंदर करने जा रहा है। अगर सऊदी प्रिंस इस्‍लामाबाद आते हैं तो पाकिस्‍तान की सरकार उनसे डॉलर की भीख मांग सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.