इधर सब वर्ल्ड कप में बिजी, उधर खेल कर गए देवदत्त पडिक्कल, रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में ठोका दोहरा शतक

Updated on 16-02-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 15 फरवरी से रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर कोई इस वक्त बिजी है। इसलिए रणजी ट्रॉफी इतनी लाइमलाइट में नहीं है। हालांकि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार फॉर्म में चल रहे कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कमाल कर दिया।

उन्होंने मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ डाला। पडिक्कल का बल्ला लगातार बोल रहा है। वह लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं। पडिक्कल अब भी पिच पर मौजूद हैं। वह 297 गेंद में 25 चौके और 2 छक्के की मदद से 202 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं देवदत्त पडिक्कल

25 साल के देवदत्त पडिक्कल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 2024 में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्हें 2 टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें पडिक्कल ने 90 रन बनाए। देवदत्त ने अपना आखिरी टेस्ट भारत के लिए 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। उसके बाद से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।हालांकि जिस तरह की फॉर्म में देवदत्त पडिक्कल चल रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि टेस्ट टीम में उनकी जल्दी वापसी हो सकती है। देवदत्त ने भारत के लिए टी20 में भी 2021 में डेब्यू किया था। उन्होंने 2 टी20 इंटरनेशनल में 29 रन बनाए हैं।

केएल राहुल ने भी ठोकी सेंचुरी

उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक के लिए पारी का आगाज करते हुए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शानदार बैटिंग की। उन्होंने भी सेंचुरी जड़ी। केएल राहुल ने 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 211 गेंद में 141 रन की गजब पारी खेली। केएल राहुल भारत की टेस्ट और वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं। हाल ही में बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में केएल राहुल को बी ग्रेड में रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.