आज Exide Industries और Info Edge सहित किन शेयरों में बिकवाली, कहां खरीदारी के मौके

Updated on 09-04-2024 03:10 PM
नई दिल्‍ली: विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच निवेशकों ने बीते रोज शेयरों में चौतरफा लिवाली की। इससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गए। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 494.28 अंक उछल गया। यह संवेदी सूचकांक 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 74742.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 621.08 अंक तक चढ़कर रिकॉर्ड 74,869.30 अंक के स्तर पर चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 152.60 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 22666.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 183.6 अंक उछलकर अपने अब तक के ऊंचे स्‍तर 22697.30 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से फायदे में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाली कंपनियों में नेस्ले, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस शामिल थीं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने किसी भी शेयर पर तेजी का रुख नहीं दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है। हालांकि, BEL, HAL, PNB, Canara Bank, Indus Towers, M&M और NALCO मुनाफा करा सकते हैं।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Exide Industries, Info Edge, PNC Infratech, AmaraRaja Batteries, Sundaram Finance और Nykaa के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Eicher Motors, Maruti Suzuki, M&M, NTPC, Shriram Finance और Tata Steel शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.