डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन रईस शामिल हुआ

Updated on 22-01-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। वहां से आई एक तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। यह तस्वीर थी पहली पंक्ति में बैठे दुनिया के तीन सबसे बड़े रईसों एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जकरबर्ग की। साथ ही कई और अरबपति भी इस समारोह में शामिल हुए। अगर इस समारोह में हिस्सा लेने वाले अरबपतियों की नेटवर्थ को जोड़ा जाए तो यह करीब 1.3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बैठती है। आलोचकों का कहना है कि यह तस्वीर इस बात का प्रतीक है कि अमेरिका में अमीरों की सरकार आ चुकी है।
मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 447 अरब डॉलर है। बेजोस 249 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे और जकरबर्ग 218 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अरबपतियों की पंक्ति में मस्क और बेजोस के बीच अल्फाबेट/गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई बैठे हुए थे। उनकी नेटवर्थ 1.2 अरब डॉलर है लेकिन उनकी कंपनी दुनिया की पांचवीं बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन (165 अरब डॉलर) और LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट (194 अरब डॉलर) भी प्रोग्राम में नजर आए।

ट्रंप की नेटवर्थ

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अरबपतियों की कंपनियों की मार्केट वैल्यू 12 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। सोशलिस्ट सीनेटर बर्नी सेंडर्स ने एक पोस्ट में लिखा, 'जब अमेरिका के तीन सबसे अमीर लोग ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पीछे बैठे हैं, तो हर कोई समझता है कि अब अमीर लोग हमारी सरकार को नियंत्रित करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.