'पुलिस इतनी देर कहां थी...', कंझावला कांड पर किरण बेदी ने बताया- किन सवालों के जवाब देना होगा मुश्किल

Updated on 05-01-2023 04:04 PM
नई दिल्‍ली: 31 दिसंबर 2022 की रात। दुनिया नए साल के स्वागत के उत्सवों के खुमार में डूबी हुई थी। उसी रात दिल्ली की एक युवा लड़की का कार के नीचे फंसा शरीर बड़ी बेरहमी और बेशर्मी से सड़कों पर घसीटा जा रहा था। सुल्तानपुरी से कंझावला के बीच की तकरीबन 13 किलोमीटर की दूरी काफी थी कार के नीचे फंसे जिस्म को रेशा-रेशा कर उधेड़ देने के लिए। वही हुआ भी। आखिर प्राण कब तक शरीर में अटके रहते। इतनी दर्दनाक स्थितियों में उन्हें तो शरीर से विलग होना ही था। अंजलि नाम की इस लड़की की मौत के बाद अब सवाल उठ रहा है कि ऐसा हुआ तो क्यों और कैसे? पुलिस इस मामले पर बहुत खुलकर कुछ कहने की स्थिति में क्यों नहीं है? पुलिस पर तुरंत कार्रवाई न करने के मीडिया में आरोप भी लग रहे हैं। इस बारे में नवभारत टाइम्स के सीनियर जर्नलिस्ट नरेश तनेजा ने बात की पूर्व महिला पुलिस अधिकारी किरण बेदी से...
पुलिस की चुप्‍पी का क्‍या है मतलब?
किरण बेदी के मुताबिक, इसमें दो चीजें बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है। पहला, इतनी देर तक पुलिस कहां थी। दिल्‍ली पुलिस को इस सवाल का जवाब देने में काफी परेशानी हो रही होगी। पहले एक सिस्‍टम था। वह था पुलिस कंट्रोल रूम वैन्‍स का। यह एक्‍सक्‍लूसिव डिपार्टमेंट था। यह है अब भी। लेकिन, पहले यह बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग था। सैकड़ों गाड़‍ियां इसके तहत तैनात थीं। इनकी पोजिशन चेंज भी की जाती थी। इसके लिए ट्रेनिंग होती थी और गाड़‍ियां अच्‍छी कंडिशन में रखी जाती थीं। ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि रेस्‍पॉन्‍स टाइम कम रहे। ये फर्स्‍ट रेस्‍पॉन्‍डर का रोल प्ले करती आई हैं। पुलिस के लिए इसका जवाब देना मुश्किल है कि इस सिस्‍टम को आखिर किसने तोड़ा। अगर तोड़ा तो क्‍यों तोड़ा। बदला तो क्‍यों बदला। बताया गया है कि यही फोर्स थानों में दे दी गई। पुलिस स्‍टेशनों में गाड़ी फिक्‍स कर दी गईं। थानों में गाड़ी देने से ऐसा हो सकता है कि वो किसी और काम से चली जाएं। जब गाड़ी उपलब्‍ध नहीं होगी तो लाजिमी है कि रेस्‍पॉन्‍स टाइम पर असर पड़ेगा। किरण बेदी को बताया गया है कि इस प्रोग्राम को रीकंसिडर करने के बारे में विचार चल रहा है। वापस पुरानी व्‍यवस्‍था को बहाल किया जाएगा। उनके मुताबिक, जब इस तरह के महत्‍वपूर्ण सिस्‍टम को तोड़ा जाए तो इसके नतीजों को समझना जरूरी है। ये देखा जाना चाहिए था कि उसके पीछे क्‍या अर्जेंसी थी। इसके दुष्‍परिणाम सामने आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.