परमाणु विस्फोट के वक्त कहां छिपे? वैज्ञानिकों ने खोजी सबसे सुरक्षित जगह, आप भी जान लें

Updated on 20-01-2023 07:04 PM
मॉस्को: परमाणु बम को सामूहिक विनाश का हथियार कहा जाता है। यह एक बार में किसी भी परंपरागत विस्फोटक की तुलना में एक बड़े क्षेत्र को तबाह कर सकता है। परमाणु बम किसी भी जीव को कई तरीकों से मार सकता है। हालांकि, इससे बचना भी पूरी तरह से संभव है, बशर्ते आप विस्फोट से पैदा हुए आग के गोले से काफी दूर हों। शोधकर्ताओं के ग्रुप ने दावा किया है कि अगर कोई इंसान परमाणु उपकरण के विस्फोट से एक निश्चित दूरी पर किसी इमारत में हो तो वह आसानी से जीवित बच सकता है। उन्होंने कहा कि आप इमारत के कितने अंदर या बाहर हैं, यह भी बहुत मायने रखता है। इसके साथ ही उस इमारत की संरचना भी काफी प्रभाव डाल सकती है। उस संरचना के अंदर आपका स्थान भी आपके बचे रहने में प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

परमाणु बम का शॉकवेव काफी खतरनाक


साइप्रस में निकोसिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और इस स्टडी के सह-लेखक दिमित्रिस ड्रिकाकिस ने कहा कि हमारे अध्ययन से पहले कंक्रीट से बनी इमारत के अंदर मौजूद लोगों पर परमाणु विस्फोट की लहर के प्रभाव से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमारे अध्ययन से पता चलता है कि हवा की तेज रफ्तार लोगों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप लोगों को गंभीर चोटें या उनकी मौत तक हो सकती है।

हाईटेक कंप्यूटर मॉडल से किया अध्ययन


मंगलवार को फिजिक्स ऑफ फ्लूइड्स जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने हाईटेक कंप्यूटर मॉडल का इस्तेमाल किया। इसके जरिए उन्होंने देखा कि परमाणु बम विस्फोट से पैदा हुई हवा की लहर किसी बिल्डिंग को कितना नुकसान पहुंचा सकती है। स्टडी के दौरान टीम ने खिड़कियों, दरवाजों, गलियारों और कमरों के विभिन्न हिस्सों में हवा की गति को देखा। इस दौरान उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि किसी इमारत में परमाणु विस्फोट के दौरान छिपने के लिए कि सबसे खराब स्थान कहां-कहां हैं।

परमाणु हमले से बचने के लिए कहां छिपें


इस स्टडी के सह-लेखक और सहयोगी निकोसिया प्रोफेसर इओएननिस कोकिनकिस ने कहा कि परमाणु हमले के दौरान किसी बिल्डिंग में छिपने के सबसे खतरनाक स्थान खिड़कियां, गलियारे और दरवाजे हैं। लोगों को इन स्थानों से दूर रहना चाहिए और तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर आश्रय लेना चाहिए। यहां तक कि सामने वाले कमरे में विस्फोट का सामना करना पड़ रहा है तो उसी कमरे में दीवार के कोनों में बैठा व्यक्ति तेज हवा के हमलों से बच सकता है। उन्होंने बताया कि बेशक विस्फोट और शॉकवेव के आने के बीच का समय केवल सेकेंड में हो, फिर भी आपको बहुत जल्दी प्रतिक्रिया करनी होगी।
परमाणु बम विस्फोट से जुड़े हैं ये भी खतरें

लेखकों ने उल्लेख किया कि शॉकवेव के अलावा, एक परमाणु बम अपने साथ असंख्य अन्य खतरे भी लाता है। इसमें रेडियोधर्मी विकिरण, क्षतिग्रस्त इमारतें जो गिर सकती हैं, बिजली के तारों से करंट फैलने की संभावना, गैस लाइनों को नुकसान, और निश्चित रूप से आग का गोला सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे में लोगों को इन सभी के बारे में चिंतित होना चाहिए और तत्काल आपातकालीन सहायता लेनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.