अब कहां है सुशांत सिंह राजपूत की कार? एक्‍टर की सफेद रेंज रोवर देख इमाशनल हुए फैंस

Updated on 06-03-2023 06:44 PM
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज भले हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी हर छोटी-छोटी यादें उनके फैन्स को इमोशनल करने के लिए काफी हैं। उनकी मौत देशभर के फैन्स के लिए ऐसा झटका साबित हुआ जिससे लोग आज भी नहीं उबर पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज़ अक्सर आज भी चर्चा में रहते हैं और आज एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे फैन्स एक बार नहीं बल्कि बार-बार देख रहे हैं। यह वीडियो सुशांत सिंह राजपूत की फेवरेट कार का है, जो अब उनके होमटाउन पटना वाले घर के हॉल में खड़ी नजर आ रही है।

Sushant Singh Rajput’s car : सुशांत सिंह राडपूत गाड़ियों के भी खूब शौकीन थे और अपनी मेहनत के पैसों से उन्होंने सफेद कलर की रेंज रोवर कार खरीदी थी। सुशांत की इस कार का नंबर 4747 है जो उनके होमटाउन वाले घर के अंदर पार्किंग एरिया में खड़ी है, जहां कार के ठीक सामने टेबल पर एक्टर की फोटो रखी है। ऐसा लग रहा है कि एक्टर की फैमिली ने सुशांत की याद में इस कार को हॉल में ही खड़ी रखने का फैसला लिया है और सामने Sushant Singh Rajput की भी तस्वीर रखी है।

देखिए कहां खड़ी है सुशांत की कार

सुशांत की कार वाले इस वीडियो पर एक्टर के फैन्स ने खूब सारा कॉमेंट किया और अपने चहेते स्टार को फिर से याद किया है। इसी के साथ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर #justiceforsushantsinghrajput की आवाज तेज गूंजने लगी है। लोगों ने कहा है- सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के रियल किंग थे। एक यूजर ने कहा- मेरे लिए बॉलीवुड खत्म है सुशांत के बाद से। कुछ फैन्स ने लिखा है- अब भी यकीन नहीं होता कि वो हमारे बीच नहीं हैं, तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।

14 जून दोपहर को आई ये बुरी खबर

याद दिलाते चलें कि साल 2020 में 14 जून को सुशांत के मौत की खबरों ने सबको झकझोर कर रख दिया। 14 जून दोपहर करीब 2 बजे के आसपास जैसे ही ये खबर सामने आई, दुनिया भर के फैन्स के पैरों के नीचे से जैसे जमीन खिसक गई। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि बॉलीवुड से उनका ये चहेता सितारा अब रहा ही नहीं। बता दें कि इस मौत को पहले सुसाइड बताया गया, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया इसे लेकर गुत्थियां खूब उलझने लगीं। सुशांत की मौत को परिवार वालों ने मर्डर बताया और एक्टर के फैन्स भी यही कहते रहे।

इस केस की जांच खत्म नहीं पाई है

सुशांत की मौत की छानबीन शुरू हुई तो इस केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी फंसी। इसी के साथ इस केस में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो से लेकर प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई भी इन्वॉल्व हुई। हालांकि, अब तक किसी भी एजेंसी की तरफ से इस केस की जांच खत्म नहीं पाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.