कहां हैं 'बनारसी बाबू' की 'गुलाबी' योगिता बाली? मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने बताया आखिर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

Updated on 08-04-2023 08:58 PM

कर दिया हर जगह आना जाना बंद

फिल्में छोड़ने के बाद Yogita Bali ने मीडिया में आना भी बंद कर दिया। कोई इंटरव्यू नहीं, कोई बातचीत नहीं। इतना ही नहीं वह पब्लिकली भी बहुत कम ही नजर आईं। ना के बराबर ही उन्हें किसी फंक्शन में देखा गया। हालांकि साल 2013 में उन्होंने Enemmy नाम की एक फिल्म जरूर प्रोड्यूस की थी, जिसमें उनके हसबैंड मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक्टर सुनील शेट्टी नजर आए थे। उस दौरान भी योगिता बाली फैंस से रूबरू नहीं हुईं।

आजकल योगिता बाली कहां हैं?

अब हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के साथ योगिता बाली के बेटे नमाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty) ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि 'उनकी मां एकदम बढ़िया हैं स्वस्थ हैं। वह मुंबई के मड आइलैंड में रहती हैं।'

क्या कर रही हैं योगिता बाली आजकल?

बेटे ने कहा कि 'वह अपने चार बच्चों में काफी व्यस्त रहती हैं। वह हमेशा हम सभी बच्चों की देखभाल में लगी रहती हैं। इसके अलावा हमारे घर में 11 पैट डॉग्स भी हैं। उन्हें नहीं पसंद की वह किसी इवेंट या प्रोग्राम में शामिल हो।'

​मिथुन चक्रवर्ती की वाइफ ने कर दिया साफ इनकार ​

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने मां के बारे में ये भी बताया कि कुछ लोग उनकी मां को कास्ट करने के लिए आए थे। कई बार लोगों का आना जाना लगा। लेकिन योगिता बाली ने कतई मना कर दिया। बता दें योगिता बाली ने 1979 में मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। योगिता ने आखिरी फिल्म साल 1989 में आई 'आखिरी बदला' से की थी। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, प्रदीप और प्रेम चोपड़ा जैसे स्टार्स नजर आए थे।

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे करने जा रहे हैं डेब्यू

योगिता बाली के बेटे नमाशी चक्रवर्ती जल्द ही पैरेंट्स की तरह एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। वह बैड बॉय नाम की फिल्म से कदम रखने के लिए तैयार है जो कि 28 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है जिसे डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.