यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह के आगे कहां टिकता है शाहिद अफरीदी का दामाद, जानें टी20 में कौन किससे बेहतर!

Updated on 13-09-2025 02:32 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट का ये सबसे बड़ा मैच साबित होने वाला है। इस मैच में जीत के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपनी जान लगाने की कोशिश करेगी। ऐसे में इस हाई वोल्टेज मैच से पहले आइए जानते हैं भारत और पाकिस्तान के दो एक्स फैक्टर जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी के बारे में कि कौन किससे बेहतर है।

टी20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 70 टी20 मैच खेल चुके हैं। इन 70 मैचों में बुमराह ने 17.75 की औसत से अब तक कुल 90 विकेट अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट लेने का है। वहीं टी20 एशिया कप की बात करें तो बुमराह ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए। एशिया कप के ओवर ऑल टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने 4 मैचों 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
कैसा है शाहीन अफरीदी का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए अब तक कुल 86 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। इन मुकाबलों में उनके नाम 109 विकेट है। टी20 में अफरीदी के विकेट लेने का औसत 22.13 है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग 33 रन देकर 4 विकेट लेने का है। टी20 एशिया कप की बात करें तो शाहीन ने अपना पहला मैच इसी बार ओमान के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 1 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भारत के खिलाफ शाहीन ने कुल 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4 विकेट है। ऐसे में अगर दोनों गेंदबाजों की तुलना करें तो शाहीन बेश ओवरऑल प्रदर्शन में बुमराह से आगे हैं, लेकिन एशिया कप और एक-दूसरे के खिलाफ बुमराह उनसे बेहतर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.