चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के आगे कहां टिकता है भारत? किसी जंग से कम नहीं है यह सेमीफाइनल

Updated on 23-02-2023 07:53 PM
केपटाउन: भारत ने दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लेकिन 26 फरवरी को होने वाले फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराना आवश्यक होगा। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में मजबूत प्रबल दावेदार है। खासकर महिला टी20 विश्व कप मैचों में भारत पर 3-2 की बढ़त है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने 2020 टी20 विश्व कप फाइनल और राष्ट्रमंडल गेम्स के स्वर्ण पदक मैच में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया था।


IND vs AUS आमने-सामने
  • कुल मैच 30
  • भारत जीता 6
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 22
  • टाई 1
  • नो रिजल्ट 1
  • रैंकिंग्स
    • ऑस्ट्रेलिया 1
    • भारत 4

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पांच मैचों की टी20 सीरीज भी 4-1 से जीती थी। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में एक अभ्यास मैच भी जीता था। लेकिन फिर भी वे भारत से सावधान रहेंगे, जिसकी एक झलक पिछले साल डीवाई पाटिल स्टेडियम में 47,000 दर्शकों के सामने सीरीज के दूसरे मैच में रोमांचक सुपर-ओवर जीत हासिल करने पर देखी गई थी। साथ ही, भारत एकमात्र टीम है, जिससे ऑस्ट्रेलिया 2021 के बाद से दो बार हार चुका है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने अपने चार में से तीन मैच जीते। उन्हें सिर्फ इंग्लैंड से 11 रन से हार मिली। ग्रुप 2 में वे शीर्ष पर पहुंचने में नाकाम रहे हैं और दूसरे स्थान पर अपने गु्रप चरण को समाप्त किया।
  • भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने फिनिशर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों में एक बार आउट होने के अलावा, 140 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों में वह एक शानदार बल्लेबाज रही हैं। वह अंडर19 महिला टी20 विश्व कप विजेता टीम की भी सदस्य थीं। उंगली की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच न खेलने के बाद, उपकप्तान और बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ बैक-टू-बैक अर्द्धशतक के साथ फॉर्म में वापसी की है, जबकि जेमिमाह रोड्रिग्स भी शानदार रही हैं।

    भारत चाहेगा कि शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर सेमीफाइनल में रन बनाए। तेज गेंदबाज रेणुका ने धमाल मचाया है, क्योंकि उनकी स्विंग ने प्रतियोगिता के ग्रुप चरणों के दौरान बल्लेबाजों को परेशान किया है। अब तक, रेणुका ने 5.46 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए हैं। दीप्ति शर्मा, आयरलैंड के खिलाफ एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने बावजूद अच्छी गेंदबाजी की है। लेकिन भारत उम्मीद करेगा कि पूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, देविका वैद्य और राधा यादव मैच में गेंद से कमाल दिखाएं।

    दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में नाबाद रहने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के आखिरी मैच में चोट के कारण चूकने के बावजूद, तीन मैचों में दो अर्द्धशतक लगा चुकी हैं। ताहलिया मैकग्रा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाते हुए अपनी बल्लेबाजी का अच्छा उदाहरण दिया। टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट और डार्सी ब्राउन ने कई मौकों पर बल्ले और गेंद से काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
  • 5 बार टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई है, जिसमें से तीन मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता और बाकी दो बाजी भारत के हाथ लगी
  • 149 रन बनाए हैं स्मृति मंधाना ने तीन मैचों में और वह इस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रही हैं

  • दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
    भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।
    ऑस्ट्रेलिया टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.