देश छोड़कर कहां जा रहे अमीर लोग? इस साल 6500 HNI छोड़ सकते हैं भारत, जानिए वजह

Updated on 14-06-2023 07:43 PM
नई दिल्ली : इस साल भी भारत से बड़ी संख्या में अमीर लोग देश छोड़कर जा रहे हैं। हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2023 (Henley Private Wealth Migration) के अनुसार साल 2023 में 6500 हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स देश छोड़कर जा सकते हैं। हालांकि, यह संख्या पिछले साल से कम है। पिछले साल 7500 अमीर लोग भारत छोड़कर गए थे। रिपोर्ट जारी करने वाला हेनले दुनियाभर में वेल्थ और इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन पर नजर रखता है। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) के देश छोड़कर जाने के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। पहला स्थान चीन का है। साल 2023 में चीन से 13,500 अमीर देश छोड़कर जा सकते हैं। मिलियनेयर या एचएनआई उन्हें कहा जाता है, जिनके पास 10 लाख डॉलर या इससे अधिक की इन्वेस्टेबल वेल्थ होती है।

यूके और रूस में भी यही हाल
देश छोड़कर जाने वाले अमीरों के मामले में दुनिया में तीसरा स्थान यूके का है। यहां से 3200 एचएनआई देश छोड़कर जा सकते हैं। वही, रूस से 3000 अमीर देश छोड़कर जा सकते हैं। यह चौथे स्थान पर है। साल 2022 में रूस से 8500 अमीर देश छोड़कर गए थे।

क्यों देश छोड़कर जाते हैं अमीर?

अब सवाल यह है कि अमीर लोग अपना देश छोड़कर क्यों चले जाते हैं। यह टैक्स कानूनों की जटिलताओं के चलते देखने को मिलता है। भारत में टैक्स से जुड़े नियमों में जटिलताओं के चलते हर साल हजारों अमीर लोग देश छोड़कर चले जाते हैं।

अमीरों को कौनसा देश आता है पसंद?

दुनियाभर के अमीरों को दुबई और सिंगापुर जैसी जगहें सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं। अमीर उस देश में जाना पसंद करते हैं, जहां टैक्स से जुड़े नियम लचीले हों।

सोशल मीडिया यूजर्स ने वित्त मंत्रालय को घेरा
टैक्स नियमों में जटिलता को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स वित्त मंत्रालय को घरते दिखे है। दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के पूर्व बोर्ड मेंबर टीवी मोहनदास पाई ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने एचएनआई का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि टैक्स के नियमों को सरल किया जाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.