जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं... विराट कोहली के 52वें शतक पर सुनील गावस्कर ने यह क्या कहा?

Updated on 01-12-2025 02:45 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में रविवार को हुए पहले वनडे में विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही कोहली किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पूर्व में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वनडे फॉर्मेट के महान खिलाड़ी हैं।

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर क्या कहा?

सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, 'जो लोग विराट कोहली के साथ और उनके खिलाफ खेले हैं, वे सभी इस बात से सहमत हैं कि वह वनडे के सबसे महान खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग ने भी उन्हें महानतम (GOAT) कहा है। ऑस्ट्रेलियाई लोगों से तारीफ पाना बहुत मुश्किल है। जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं तो आपको पता चल जाता है कि यह आदमी कहां खड़ा है।'विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे थे। दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए। ऐसा उनके करियर में पहली बार हुआ था। लगातार दो असफलता के बाद विराट के करियर को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कहने की सलाह देने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों को शांत कर दिया था।

रांची में खेली 135 रन की शानदार पारी

रांची वनडे में विराट ने 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके लगाते हुए 135 रन की पारी खेली। इस पारी ने लगभग स्पष्ट कर दिया है कि विराट अगला वनडे विश्व कप खेलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहेंगे। बता दें कि कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.