रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को जमानत:ऑफिस कब लौटेंगे? किसी के पास नहीं जवाब

Updated on 11-12-2024 01:02 PM

रेप केस के आरोपी भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते को इंदौर हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है, लेकिन वे ऑफिस कब लौटेंगे? यह जवाब कलेक्टोरेट के किसी भी अफसर के पास नहीं है। 30 नवंबर तक छुट्‌टी पर थे। इसके लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन इसके बाद 10 दिसंबर तक वे बिना आवेदन के ही छुट्‌टी पर रहे हैं। न कलेक्टर के पास आवेदन पहुंचा और न ही शाखा प्रभारी के पास।

शाखा प्रभारी और जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया-

QuoteImage

डिप्टी कलेक्टर सोरते का छुट्‌टी का आवेदन 30 नवंबर तक था। इसके बाद का आवेदन शाखा को प्राप्त नहीं हुआ है।

QuoteImage

14 नवंबर को पचोर थाने में दर्ज हुआ था केस डिप्टी कलेक्टर सोरते के विरुद्ध राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवंबर को रेप के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवंबर को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद से ही डिप्टी कलेक्टर ऑफिस नहीं आ रहे थे। 30 नवंबर के बाद छुट्टी का उनका आवेदन भी नहीं मिला। दूसरी ओर, उनका चैंबर रोज खुलता है, पर कुर्सी खाली ही रहती है।

सारंगपुर में खारिज हो गई थी याचिका सारंगपुर न्यायालय में डिप्टी कलेक्टर सोरते की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। यह न्यायालय ने खारिज कर दी थी। मामले की जानकारी लगने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र जारी किए थे। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। यहां से 10 दिसंबर को अग्रिम जमानत दे दी गई थी।

केस दर्ज हो चुका, इसलिए जानकारी नहीं दी अफसरों की मानें तो सोरते के विरुद्ध केस दर्ज होने की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से ही लगी है। पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, केस दर्ज होने के बाद से ही सोरते के प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपे गए हैं, ताकि काम प्रभावित न हो। जनसुनवाई समेत अन्य कार्य सोरते के जिम्मे ही थे।

निलंबन के लिए दिग्विजय लिख चुके लेटर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में दो पत्र जारी कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन और दूसरा पत्र राजगढ़ एसपी को लिखा है। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन करने को लेकर विभागीय जांच कराते हुए निलंबन की मांग की थी।

वहीं, सिंह ने दूसरा पत्र राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इसमें पीड़िता के बयान के अनुसार धाराएं नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए नियमानुसार धाराएं बढ़ाने की मांग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.