नो बॉल का भूत कब छोड़ेगा Arshdeep Singh का पीछा, अपने नाम कर गए टी-20 इंटरनेशनल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated on 28-01-2023 07:19 PM
रांची: टी-20 फॉर्मेट में एक-एक रन बेहद अहम होता है। फील्डर्स बाउंड्री पर जान लगा देते हैं। ऐसे में नो बॉल फेंकना और फिर फ्री हिट में छक्का खा जाना किसी अपराध से कम नहीं होता। रांची में खेले गए सीरीज के पहले मैच में अर्शदीप सिंह ऐसे ही अपराधी बनकर उभरे हैं। जिनका नो बॉल पीछा ही नहीं छोड़ रहा। दरअसल, न्यूजीलैंड ने तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 21 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बना दिए। न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवर्स में कुल 59 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए आखिरी ओवर महंगा रहा जिसमें अर्शदीप ने 27 रन खर्च किए।
नो बॉल और अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में सिर्फ दो ही रन दिए थे। उस ओवर में दो विकेट भी गिरे थे। लग रहा था कि कीवी टीम 160 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन आखिरी ओवर में उनकी बुरी तरह पिटाई हो गई। पहली गेंद नो बॉल फेंकते ही अर्शदीप पटरी से उतर गए। डेरिल मिशेल ने छक्कों की बरसात कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। मिशेल ने 30 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के बाद चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने इस ओवर से 27 रन बटोरे।
20वें ओवर के सबसे महंगे गेंदबाज
7nb, 6, 6, 4, 0, 2, 2... आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह का बोलिंग फिगर कुछ इसी तरह का था। 27 रन लुटाते ही उन्होंने कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। अर्शदीप अब टी-20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय बोलर बन गए हैं। पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। भारत ने मैच में सात बोलर्स को आजमाया, जिनमें युवा फास्ट बोलर उमरान मलिक से केवल एक ओवर कराया गया। उन्होंने इसमें 16 रन दिए। श्रीलंका के खिलाफ पुणे में हुए टी-20 मैच में भी अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में कुल पांच नो-बॉल फेंके थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.