नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कब उड़ेगी पहली फ्लाइट, तारीख का मिल गया इशारा

Updated on 18-05-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से पहली फ्लाइट कब उड़ेगी, इसका हम सबको इंतजार है। दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर का जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) कब से चालू होगा इसे लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन (Christoph Schnellman) ने बड़ी जानकारी साझा की है। एनआईए के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि साल 2024 के अंत तक यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तक काम पूरा हो जाएगा और विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी।

कब से शुरू होगा जेवर एयरपोर्ट

उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से काम चल रहा है, हमें उम्मीद है कि साल 2024 के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों और एडवांस मशीनों की मदद से काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि टेस्ट फ्लाइट और सभी परीक्षण के बाद हम साल 2024 के अंत तक कॉमर्शियल फ्लाइट्स की उड़ानों के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा काम डेडलाइन पर पूरा हो जाएगा और एयरपोर्ट अक्टूबर-दिसंबर 2024 में कॉमर्शियल फ्लाइट्स सर्विस के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

एडवांस होगा जेवर एयरपोर्ट

NIA के सीईओ क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन ने कहा कि तकनीक के मामले में नोएडा एयरपोर्ट अब तक का सबसे एडवांस एयरपोर्ट होगा। यहां इमिग्रेशन काउंटर्स पर डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस प्रोसेस से पैसेंजर्स को इमिग्रेशन में काफी आसानी होगी। चेकइन-चेकआउट को आसान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के ऑपरेशन की डेडलाइन को पूरा करने के लिए सभी जरूरी ऑर्डर्स पहले ही दिए जा चुके हैं। मेटल डिटेक्टर से लेकर 2D X-Ray मशीन का काम लगभग हो चुका है। उन्होंने कहा कि एयरोपोर्ट पर सिक्योरिटी और कैबिन बैग्स चेकिंग के लिए हम ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इंटरनेशनल उड़ानों को लेकर पूरी तरह तैयार

इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन ने कहा कि नोएडा में बन रहा एयरपोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। हम डे वन से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कस्टम से लेकर इमिग्रेशन फैसिलिटी को लेकर हमारी तैयारी पहले दिन से पूरी रहेगी। हम उम्मीद करते हैं कि यहां का ट्रैफिक शुरुआती साल में मुख्य रूप से डोमेस्टिक होगा। नोएडा एयरपोर्ट पर मिक्स्ड रोटेशन गेट्स होंगे, जो एयरक्राफ्ट को डोमेस्टिक रूट्स से लेकर इंटरनेशनल रूट्स तक उड़ान भरने में मदद करेंगे। नोएडा एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल साइड अलग-अलग नहीं होंगे।

7 करोड़ यात्रियों की कैपेसिटी

नोएडा एयरपोर्ट के सीईओ ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में एक अतिरिक्त एयरपोर्ट की जरूरत है, जिसे हम पूरा करेंगे। एक ऐसे एयरपोर्ट की जरूरत हैं, जहां एयरक्राफ्ट को नाइट पार्किंग मिल सके। NIA के पास पर्याप्त जगह और सुविधाएं हैं । उन्होंने कहा कि हम लगातार अपने ट्रैफिक को अपग्रेड करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्लान के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट सालाना 7 करोड़ पैसेंजर्स ट्रैफिक की क्षमता रखता है। हमारे दो टर्मिनल और कई रनवे की मदद से हम इसमें विस्तार करते रहेंगे।


1334 हेक्टेयर में बन रहा एयरपोर्ट

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट 1334 हेक्टेयर में बन रहा है। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे का काम सितंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल के लिए एक फ्लोर की प्लेट लगभग 34,000 वर्ग मीटर है। यानी करीब 4 फुटबॉल के मैदानों के बराबर। एयरपोर्ट की डेडलाइन पर पूरा करने के लिए यहां दिन-रात काम हो है। नोएडा का एयरपोर्ट में 4,000 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे है। एटीसी टॉवर की ऊँचाई 40 मीटर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। अनुमान के मुताबिक यहां सालाना लाख विमानों की आवाजाही होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.