गाजा में कब घुसेगी इजरायल की फौज? इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दिया दो टूक जवाब

Updated on 26-10-2023 01:28 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि इस हफ्ते इजरायली सेनाएं गाजा पर हमला कर सकती हैं। नेतन्‍याहू की तरफ से यह बात तब कही गई है जब अमेरिका की तरफ से भी अपने कुछ हथियार रक्षा के लिए इजरायल की तरफ रवाना किए गए हैं। पीएम नेतन्‍याहू ने यह भी कहा कि हमास अब खत्‍म हो गया है। नेतन्‍याहू का दावा है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सैनिकों ने हजारों आतंकियों को खत्‍म कर डाला है। नेतन्‍याहू ने सात अक्टूबर को हमास के हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्‍होंने कहा कि वह इस बात की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं कि उस दिन क्या हुआ था लेकिन यह जांच युद्ध खत्म होने तक नहीं होनी चाहिए।

बॉर्डर पर इकट्ठा लाखों सैनिक
करीब 20 दिन पहले इजरायल पर हमास ने अचानक हमला बोल दिया था। इसके बाद से ही करीब साढ़े तीन लाख इजरायली सैनिक गाजा के बॉर्डर पर इकट्ठा हैं। ये सैनिक गाजा पर हमले के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हमास के हमले के बाद नेतन्‍याहू ने संगठन को पूरी तरह से खत्‍म करने का प्रण लिया है। साथ ही उन्‍होंने हर बंधक को उसके परिवार के वापस लौटने की कसम खाई है। बुधवार शाम को नेतन्‍याहू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'हमास के सभी आतंकवादी बर्बाद हो गए हैं।' उन्होंने कहा कि सैनिकों और सभी अधिकारी आतंकवादियों का सफाया करने के लिए 'चौबीसों घंटे' काम कर रहे हैं।

इतिहास का काला दिन
इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, 'सात अक्टूबर हमारे इतिहास में काला दिन था। हम इसकी तह तक जाएंगे कि दक्षिणी सीमा और गाजा से सटे क्षेत्र में क्या हुआ था। इस नाकामी की पूरी जांच की जाएगी। मेरे समेत हर किसी को इसका जवाब देना पड़ेगा लेकिन यह सब युद्ध के बाद ही होगा।' पीएम नेतन्‍याहू ने कहा, 'हम जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं। मैं यह नहीं बताऊंगा कि कब, कैसे, कितने। यह इसलिए ताकि हम अपने सैनिकों की जिंदगी बचा सकें।'

समय और हमले का तरीका सीक्रेट

नेतन्‍याहू ने कहा, 'मैं यह स्पष्‍ट कर देना चाहता हूं कि आईडीएफ के कैसे काम करेगी इस बारे में फैसला और हमले का समय कैबिनेट की तरफ से सर्वसम्मति से निर्धारित किया जाता है जो जनरल स्टाफ के प्रमुख के साथ युद्ध चलाता है। हम उनके अगले ऑपरेशनों के लिए सर्वश्रेष्‍ठ स्थितियां सुरक्षित करने के लिए काम करते हैं।' पीएम नेतन्‍याहू ने इजरायलियों से अपील की है कि वो हमास के हमलों में मारे गए लोगों को एक पल के लिए भी न भूलें। उन्होंने कहा, ''यह हमारे दिल में हजारों तीर मारने जैसा है जिससे खून बह रहा है।' नेतन्‍याहू ने बताया कि पीड़ितों की याद में कैलेंडर में एक राष्ट्रीय शोक दिवस भी जोड़ा जाएगा।

पलायन जारी रखने की अपील
नेतन्‍याहू का कहना था कि देश नागरिकों को 'नियंत्रित तरीके से अपने निजी हथियार प्राप्त करने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरी भूमिका इस देश और इसके लोगों को हमारे दुश्मनों पर पूरी जीत दिलाने में नेतृत्व करना है।' नेतन्‍याहू ने गाजा के दक्षिण में पलायन जारी रखने का अपील की है। ऐसी जानकारी है कि गाजा के करीब छह से सात लाख नागरिक उत्तरी हिस्से से दक्षिणी हिस्से में जा चुके हैं। कुछ गाजा वासी पिछले दो-तीन दिन में उत्तरी हिस्से में अपने घरों में लौट रहे हैं जिससे जमीनी आक्रमण में देरी हो रही है। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने कहा कि सेना ने जमीनी आक्रमण के लिए अपनी स्थिति में ' सुधार' करने के वास्ते गाजा पट्टी में हवाई हमले तेज कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.