पाकिस्तान में कब होगा चुनाव? शहबाज ने बताया, 14 अगस्त को खत्म हो रहा सरकार का कार्यकाल

Updated on 13-07-2023 02:28 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीख की घोषणा अक्टूबर या नवंबर में करेगा। शहबाज के इस बयान से तय हो गया है कि वह मौजूदा नेशनल असेंबली को उसकी निर्धारित तिथि से पहले भंग करने पर विचार नहीं कर रहे हैं। डॉन अखबार की खबर के अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के साथ बैठक के अगले दिन शरीफ की यह टिप्पणी आयी है।

खबर के मुताबिक बैठक के दौरान पीडीएम प्रमुख ने समय से एसेम्बली को भंग करने और चुनाव कराने की जरूरत पर बल दिया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई वाली सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को पूरा हो जाएगा तथा पाकिस्तान निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की खबर के मुताबिक शरीफ ने कहा कि जो कोई भी अगली सरकार बनाये, उसे पाकिस्तान को महान बनाने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। शरीफ को पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। उससे पहले नेशनल एसेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, आम चुनाव संसद के कार्यकाल खत्म होने के 60 दिन बाद तक कराए जा सकते हैं। हालांकि, अगर सरकार संवैधानिक कार्यकाल समाप्त होने से पहले संसद के निचले सदन को भंग कर देती है तो चुनाव की तारीख को विघटन के 90 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। बुधवार को इस्लामाबाद में एजुकेशन एंडोमेंट फंड लॉन्च समारोह के दौरान उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को खत्म हो जाएगा... चुनाव आयोग तय करेगा कि चुनाव कब होंगे - अक्टूबर या नवंबर में।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.