भारत में कब लॉन्च होगी 7 सीटर Kia Seltos एसयूवी, टाटा और महिंद्रा के लिए बनेगी चिंता

Updated on 14-11-2023 03:21 PM
Kia Seltos 7 Seater: किआ मोटर्स भारतीय बाजार में फिलहाल 7 सीटर कार सेगमेंट में कारेन्स बेचती है, जो कि एमपीवी है। ऐसे में यह कंपनी आने वाले समय में एसयूवी सेगमेंट में 7 सीटर कार ला सकती है और लंबे समय से खबर चलती रही है कि संभव है कि किआ की टॉप सेलिंग सेल्टॉस एसयूवी को ही 7 सीटर विकल्पों के साथ भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मौजूदा समय में सेल्टॉस का 5 सीटर मॉडल बिकता है, जिसे इसी साल अपडेट किया गया है और इसके सभी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 10.90 लाख रुपये से लेकर 20.30 लाख रुपये तक है।

पावरफुल इंजन
फिलहाल आपको आगामी किआ सेल्टॉस 7 सीटर एसयूवी के बारे में बताएं तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। ये इंजन 159 पीएस तक की मैक्सिमम पावर और 205 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होंगे। मौजूदा 5 सीटर मॉडल की तरह ही 7 सीटर सेल्टॉस में भी काफी सारे ट्रांसमिशन ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

देखने में कैसी होगी?
किआ सेल्टॉस 7 सीटर के प्रोडक्शन रेडी मॉडल के बारे में तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा, लेकिन कुछ समय पहले एक प्रोटोटाइप इमेज सामने आई थी, जिसमें इस एसयूवी के लुक-डिजाइन और फीचर्स के बारे में कुछ-कुछ पता चला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग सेल्टॉस 7 सीटर देखने में ज्यादातर मौजूदा 5 सीटर मॉडल की तरह ही हो सकती है, लेकिन इसका व्हीलबेस ज्यादा बड़ा होगा, जिससे कि थर्ड रो के लिए जगह बने।

फीचर्स अच्छे

इंटीरियर में बेहतर डैशबोर्ड, बड़ी स्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, कंफर्टेबल सीट्स, ऑटोमैटिक एसी, 360 डिग्री कैमरा, प्रीमियम स्टीरियो सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, पैनोरमिक सनरूफ समेत काफी सारे स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे। अगले साल सेल्टॉस 7 सीटर लॉन्च हो सकती है और इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.